Jind Military Honors : जींद में नायब सूबेदार कृष्ण नैन का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Parvesh Malik
2 Min Read

Jind Military Honors : जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव कर्मगढ़ निवासी नायब सूबेदार कृष्ण नैन (45) का 11 फरवरी को निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार बुधवार देर सांय उनके पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ किया गया। कृष्ण कुमार सेना में ओरियंस रेजिमेंट में नायब सूबेदार के पद पर गुवाहाटी में तैनात थे। कृष्ण कुमार लगभग पांच महीने से बीमारी के कारण दिल्ली के आर्मी अस्पताल में दाखिल थे, जिन्होंने 11 फरवरी की रात को अंतिम सांस ली। कृष्ण के छोटे भाई पुलिस में एसपीओ रमेश कुमार ने बताया कि कृष्ण कुमार लगभग 25 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे और मिलनसार व हंसमुख प्रवृति के व्यक्ति थे।

उन्हें 12 फरवरी को सूचना मिली कि उनके बड़े भाई का निधन हो गया है, तो दिल्ली से उन्हें सेना के जवान हिसार के रास्ते गांव लेकर आए। जहां हिसार कैंट से आई सेना की टुकड़ी ने मातमी धुन के साथ अंतिम सलामी दी। जैसे ही ग्रामीणों को कृष्ण कुमार के निधन की सूचना मिली, आसपास के ग्रामीण उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े और उन्हें सलामी दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के पुत्र कर्ण प्रताप बेदी, बिनैण खाप के प्रधान रघबीर नैन, रंगीराम धमतान, सदर थाना प्रभारी, जजपा प्रदेश प्रवक्ता बिट्टू नैन, सेना के मेजर सहित ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

पिता जिले सिंह भी सेना में दे चुके हैं सेवा

बलिदानी कृष्ण कुमार के भाई ने बताया कि उनके पिता जिले सिंह (70) भी राजपूताना राइफल्स मेेंं अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उन्होंने 1971 की लड़ाई में अपना योगदान दिया था और वे 1995 में सेना से सेवानिवृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि कृष्ण कुमार अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, एक लड़का जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष है, को छोड़ कर बलिदान हो गए हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। रमेश कुमार ने बताया कि इससे पहले उनके गांव का सुरेश कुमार बलिदान हुए थे। उनके गांव को फौजियों का गांव कहा जाता है।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण