Haryana Monsoon Update : इन दिनों हरियाणा में मौसम का मिजाज अलग अंदाज में छाया हुआ है। कभी तेज धूप तो कभी झमाझम बरसात और उसके बाद चलने वाली तेज हवाएं लोगों को हर तरह के मौसम का सामना करना पड़ रहा है। बरसात से भले ही गर्मी से थोड़ी राहत मिली हो, लेकिन लगातार बढ़ती उमस लोगों को खूब तंग कर रही है। वैसे तो मौसम सुहावना बना हुआ है। कभी सुबह तो कभी रात को जोरदार बरसात होती है और रातें ठंडी महसूस हो रही हैं।
आज किन जिलों होगी झमाझम बरसात
जुलाई का महीना लोगों को मौसम के लिहाज से काफी राहत देने वाला रहा है। अब अगस्त शुरू हो चुका है और इसका पहला सप्ताह बरसात के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो अगस्त के पहले सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर अच्छी बरसात देखने को मिल सकती है। सोमवार 4 अगस्त को यानि आज हरियाणा के 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह और पलवल शामिल हैं।

कल के लिए मौसम का मिजाज जानें
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 अगस्त को बरसात और तेज हो सकती है। इस दिन यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। यानी इन जिलों में भारी बरसात की पूरी आशंका है। वहीं पंचकूला, अंबाला, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम में यलो अलर्ट रहेगा।
अगले दो तीन दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक, 6 और 7 अगस्त को बरसात की रफ्तार थोड़ी थम जाएगी। 6 अगस्त को किसी भी जिले में कोई अलर्ट नहीं रहेगा। जबकि 7 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जैसे जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। पाठकों को बता दें कि, इस साल मानसून में हरियाणा में अब तक औसतन 24% ज्यादा बरसात हो चुकी है। जहां एक ओर महेंद्रगढ़ में 543.9 मिमी और यमुनानगर में 525 मिमी बरसात रिकार्ड की गई है वहीं कैथल और जींद जैसे जिलों में सबसे कम बरसात हुई है। कुल मिलाकर आने वाले कुछ दिन बरसात से भींगे रहेंगे। ऐसे में फरीदाबाद के लोगों को छतरी या रेनकोट संभालकर चलना होगा क्योंकि कब बरसात हो जाए कहा नहीं जा सकता।