हरियाणा में आज 15 जिलों में जोरदार बरसात का अलर्ट जारी, जानें यहां आपके शहर में मौसम का मिजाज

Parvesh Malik
3 Min Read
Haryana Monsoon Update : हरियाणा के तमाम जिलों में बरहाल् उमस लोगों का जीना मुश्किल कर रही है। पाठकों को बता दें कि, मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में पारा 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 2-3 दिन तक राहत की आशंका नहीं है।

हरियाणा में आज 15 जिलों में होगी बरसात
बता दें कि, हरियाणा में आज 15 जिलों में बरसात होने की संभावना जताई गए हैं। ये जिले जैसे पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं। बरहाल् इन जिलों में ज्यादा बरसात केवल पलवल और नूंह में होने की संभावना है जबकि बाकी जिलों में बूंदाबांदी या हल्की फुहार ही पड़ सकती है। वहीं, जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
Heavy rain alert issued in 15 districts of Haryana today, know the weather condition of your city here
Heavy rain alert issued in 15 districts of Haryana today, know the weather condition of your city here
यमुनानगर में सबसे ज्यादा बरसात
हरियाणा में इस मानसून सीजन में सबसे ज्यादा बरसात यमुनानगर में 627.3 मिमी रिकार्ड की गई है जबकि कैथल में सिर्फ 151 मिमी और जींद में 155.9 मिमी बरसात हुई है। यमुनानगर, रेवाड़ी, नूंह और महेंद्रगढ़ ही ऐसे जिले हैं जहां 400 मिमी से ज्यादा बरसात हुई है, जिसे सामान्य माना जाता है। फरीदाबाद समेत कई जिलों में सामान्य से कम बरसात हुई है।
10 अगस्त के बाद प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग का पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 अगस्त के बाद से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर जिलों में जोरदार बरसात हो सकती है। बता दें कि, 9 अगस्त को पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के 25 से 50 फीसदी हिस्सों में बरसात होने की संभावना हैं। बाकी जिलों में हल्की बरसात की आशंका है।
10 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में आधे इलाके तक बरसात हो सकती है जबकि फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और मेवात समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बरसात होगी। कुल मिलाकर फिलहाल गर्मी से राहत की संभावना कम हैं, किंतु 10 अगस्त के बाद फिर से बादल मेहरबान हो सकते हैं। लोग बस यही दुआ कर रहे हैं कि इस बार बादल आएं तो खाली हाथ न लौटें।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण