Operation Hereof ऑपरेशन हेरोफ: बलूच लिबरेशन आर्मी के हमले से हिल गई पाकिस्तानी सेना, सैंकडों सैनिकों के मारे जाने का दावा

Sonia kundu
By Sonia kundu
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Pakistan News: बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA)और पाकिस्तानी सेना के बीच टकराव ने एक नया मोड़ ले लिया है। BLA ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ
( Operation Hereof ) ऑपरेशन हेरोफ को अंजाम दिया, जिसमें 100 से ज्यादा सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी है। आइए जानते हैं, क्या है ऑपरेशन हेरोफ (Operation Hereof)और इसका क्या प्रभाव हुआ है।

 

बलूचिस्तान में हिंसा की जड़ें :

Baluchistan बलूचिस्तान, पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत, लंबे समय से संघर्ष और हिंसा का केंद्र रहा है। यहाँ के लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान की सरकार और सेना ने उनके संसाधनों का शोषण किया है और उनके अधिकारों का दमन किया है। बलूचिस्तान की जनता लंबे समय से स्वतंत्रता की मांग कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) जैसी संगठन उभर कर सामने आए हैं।

 

BLA का कड़ा जवाब: ऑपरेशन हेरोफ

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना द्वारा किए जा रहे अत्याचारों का जवाब देने के लिए बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान को अंजाम दिया, जिसे ऑपरेशन हेरोफ (Operation Hereof) के नाम से जाना जा रहा है। इस ऑपरेशन के तहत, BLA ने पाकिस्तानी सेना के कई कैंपों और चौकियों पर हमला किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि 130 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने केवल 14 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है।

Operation hereof की विस्तृत जानकारी :

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑपरेशन हेरोफ के दौरान BLA ने 12 अलग-अलग स्थानों पर हमले किए, जिसमें 800 से ज्यादा लड़ाकों ने हिस्सा लिया। BLA के इस अचानक हमले ने पाकिस्तानी सेना को हिला कर रख दिया है। इस ऑपरेशन के दौरान फिदायीन हमले (suicide attacks) भी किए गए, जिसमें BLA के 7 लड़ाकों की जान चली गई।

पाकिस्तान की चिंता बढ़ी :

इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व को चिंता में डाल दिया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। बलूचिस्तान में बढ़ते हिंसा और BLA के बढ़ते प्रभाव ने पाकिस्तान की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वैसे भी पाकिस्तान में आर्मी राजनीति से ऊपर है । अब पाक आर्मी BLA से कैसे निपटती है ये देखना होगा ।

Baluchistan Freedom Fight :
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की लड़ाई

Baluchistan Libration Army का मानना है कि ऑपरेशन हेरोफ बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। इस ऑपरेशन ने बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा दी है। BLA का कहना है कि यह ऑपरेशन बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग करने के उनके संकल्प का पहला कदम है।

Pakistan के लिए बलूचिस्तान की स्थिति को नियंत्रण में रखना अब और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। बलूचिस्तान की जनता का आक्रोश और BLA के बढ़ते हमले पाकिस्तानी सेना और सरकार के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। अगर इस स्थिति को समय पर नियंत्रित नहीं किया गया, तो यह पाकिस्तान के लिए गंभीर परिणाम ला सकता है।

Operation Hereof ने पाकिस्तानी सेना और सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। बलूचिस्तान में बढ़ते हिंसा और असंतोष ने पाकिस्तान की स्थिरता को हिलाकर रख दिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी का यह अभियान बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पाकिस्तान इस स्थिति से कैसे निपटता है और क्या बलूचिस्तान की समस्या का कोई समाधान निकल पाएगा।

Share This Article