Pinki kundu Inld : सफीदों विधानसभा का चुनावी रण हुआ रोमांचक : त्रिकोणीय नहीं 5 कोणीय हुआ मुकाबला, देखें किस के पक्ष में बन रहा माहौल

Anita Khatkar
By Anita Khatkar
Pinki kundu Inld : सफीदों विधानसभा का चुनावी रण हुआ रोमांचक : त्रिकोणीय नहीं 5 कोणीय हुआ मुकाबला, देखें किस के पक्ष में बन रहा माहौल
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Pinki kundu Inld : जींद जिले के सफीदों विधानसभा क्षेत्र का चुनावी मुकाबला दिन-प्रतिदिन राेमांचक होता जा रहा है। पहले दिन तक जहां त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था लेकिन अब यह मुकाबला बहुकोणीय बन चुका है। इनेलो-बसपा उम्मीदवार पिंकी कुंडू के बढ़ते ग्राफ ने यहां धुरंधरों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। जातीय समीकरण हो या क्षेत्रीय समीकरण इनेलो-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार पिंकी कुंडू के पलड़े में समीकरण बन रहे हैं और यह माहौल जरा सा भी और बढ़ा तो पिंकी कुंडू की जीत पर किसी को हैरानी नहीं होगी।

बताते चलें कि सफीदों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की सीट पर रामकुमार गौतम, कांग्रेस की सीट पर सुभाष गांगोली तथा(Pinki kundu Inld) इनेलो-बसपा की सीट पर पिंकी कुंडू उम्मीदवार हैं। जसबीर देशवाल और बचन सिंह आर्य ने निर्दलीय नामांकन भरा हुआ है। इसके चलते सफीदों विधानसभा जुलाना और उचाना से भी ज्यादा चर्चित और हाट सीट बनने जा रही है।

भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम के पक्ष में समाज के साथ-साथ ओबीसी वोट बैंक नजर अा रहा है तो (Pinki kundu Inld)वहीं जसबीर देशवाल और बचन सिंह आर्य का अपना निजी वोट बैंक है। सुभाष गांगोली के पास भी कांग्रेस और खुद के वोट आ रहे हैं लेकिन अब उनको कड़ी टक्कर का सामना पिंकी कुंडू से करना पड़ रहा है। क्योंकि इनेलो-बसपा की सांझी उम्मीदवार होने के कारण पिंकी के पक्ष में जाट वोट के अलावा बसपा का वोट बैंक भी खड़ा है।

यहां से समझिए जातीय समीकरणों की स्थिति
सफीदों हलके में करीब दो लाख मतदाता हैं। इनमें 40 हजार के करीब वोट जाट समुदाय के हैं
चमार बिरादरी के 19 हजार वोट बसपा के कैडर वोट है और कई हजार इनेलो कैडर का वोट बैंक है। इसका(Pinki kundu Inld) पिंकी कुंडू को बहुत बड़ा फायदा मिलेगा। जातीय वोटों का जिस तरह से विभाजन हो रहा है, उस हिसाब से इनेलो-बसपा कैडर का अच्छा वोट बैंक मिल रहा हैं।

इसमें पिंकी कालवा का एक सकारात्मक पहलू और प्लस प्वाइंट ये है कि पिंकी 12 तपा कालवा की बेटी है और सफीदों विधानसभा में कालवा 12 तपा के छह गांव आते हैं। कहा जा रहा है कि इन सभी छह गांवों का समर्थन तपा की बेटी पिंकी कुंडू के साथ है।

इसके अलावा पिंकी कुंडू निडानी के अमित मलिक के साथ विवाहित है, इस नाते मलिक खाप की बहू है और सफीदों में मलिक खाप के छह गांवों से भी पिंकी(Pinki kundu Inld) को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इन समीकरणों के हिसाब से पिंकी कुंडू अगर जीत हासिल करती है तो किसी तरह की हैरानी नहीं होगी और ऐसा हो भी सकता है।

वहीं सफीदों हलके के 90 हजार के करीब वोट महिलाओं के हैं और महिला होने के नाते अगर पिंकी को इन वोट में से भी वोट मिलते हैं तो उसकी जीत को कोई नहीं रोक सकता।

Pinki kundu Inld : सफीदों विधानसभा का चुनावी रण हुआ रोमांचक : त्रिकोणीय नहीं 5 कोणीय हुआ मुकाबला, देखें किस के पक्ष में बन रहा माहौल
Pinki kundu Inld : सफीदों विधानसभा का चुनावी रण हुआ रोमांचक : त्रिकोणीय नहीं 5 कोणीय हुआ मुकाबला, देखें किस के पक्ष में बन रहा माहौल

2014 के विधानसभा चुनावों में ये था इनेलो और बसपा का अलग-अलग वोट बैंक
वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की सीट पर चुनाव लड़ रही डा. वंदना शर्मा को 27947 वोट मिले थे और निर्दलीय जसबीर देशवाल को 39369 वोट मिले थे। जसबीर देशवाल इस चुनाव में विजयी रहे थे। कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ रहे बचन सिंह आर्य को 25204 वोट मिले थे। इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ रहे कलीराम पटवारी को 25958 वोट मिले थे और बसपा की टिकट पर उम्मीदवार कर्मवीर सैनी को 19483 वोट मिले थे।

इस हिसाब से अगर इनेलो और बसपा गठबंधन उम्मीदवार पिंकी कुंडू को दोनों पार्टियों के कैडर का वोट बैंक भी हासिल हो जाता है तो उसकी जीत सुनिश्चित है।

Share This Article