Google Earth Time Travel :के जरिए निपटा सकेंगे 80 साल पीछे तक का संपत्ति विवाद! 1944 से अब तक के सैटलाइट डाटा से मिलेगी जमीन के बदलावों की सटीक जानकारी

Anita Khatkar
By Anita Khatkar
Google Earth Time Travel :के जरिए निपटा सकेंगे 80 साल पीछे तक का संपत्ति विवाद! 1944 से अब तक के सैटलाइट डाटा से मिलेगी जमीन के बदलावों की सटीक जानकारी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Google Earth Time Travel: दुनिया में तकनीक के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है और यह भारत के लिए भी एक ऐतिहासिक खबर है। Google Earth ने एक ऐसा अपडेट जारी किया है जिससे संपत्ति विवादों का निपटारा करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। अब आप 1944 से लेकर 2024 तक के किसी भी सरकारी या निजी संपत्ति के बदलावों को Google Earth Time Travel से देखकर जान सकते हैं कि जमीन पर क्या था और किसने कब उस पर निर्माण किया।

Google Earth Time Travel: जानें कैसे मिलेगी जानकारी

Google Earth के इस नए अपडेट के जरिए आप टाइम ट्रेवल कर सकेंगे। Google Earth Street View की नई तकनीक आपको बताएगी कि आपका शहर 80 साल पहले कैसा दिखता था और उसमें अब तक क्या बदलाव हुए हैं। इससे न केवल आपको विकास की सही तस्वीर मिलेगी, बल्कि यह भी पता चलेगा कि किसी ठेकेदार ने सड़क या पुल कब बनाया और कब निर्माण कार्य बंद कर दिया।

इतना ही नहीं, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) से जुड़ी जानकारी भी तुरंत उपलब्ध होगी। अब आप देख सकेंगे कि 1944 से अब तक जंगलों, नदियों, तालाबों, या सरकारी जमीन पर क्या-क्या परिवर्तन हुए हैं। यह सबूत आपके स्क्रीन पर होंगे, और आपको यह जानने के लिए किसी सरकारी दस्तावेज़ या पुराने रिकॉर्ड्स की जरूरत नहीं होगी।

Google Earth Time Travel: संपत्ति विवादों का समाधान

Google Earth का यह अपडेट खासतौर पर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जिनकी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहे हैं। अब यह जानना आसान होगा कि आपके या आपके पड़ोसी की जमीन पर पहले क्या था। इसके अलावा, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे या अतिक्रमण के मामलों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Google Earth Time Travel: छात्रों के लिए भी लाभदायक

इतिहास, भूगोल और पर्यावरण के छात्र भी इस अपडेट से काफी लाभ उठा सकते हैं। Google Earth Time Travel फीचर के जरिए वे देख सकेंगे कि किसी जगह पर साल दर साल किस तरह से परिवर्तन हुए हैं। Google Earth Time Travel अपडेट सभ्यता के विकास और पर्यावरण में आए बदलावों को बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगा।

Google Earth Time Travel:
बादलों के नीचे भी दिखेगा सबकुछ

Google Earth Time Travel :के जरिए निपटा सकेंगे 80 साल पीछे तक का संपत्ति विवाद! 1944 से अब तक के सैटलाइट डाटा से मिलेगी जमीन के बदलावों की सटीक जानकारी
Google Earth Time Travel :के जरिए निपटा सकेंगे 80 साल पीछे तक का संपत्ति विवाद! 1944 से अब तक के सैटलाइट डाटा से मिलेगी जमीन के बदलावों की सटीक जानकारी

Google का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अब सैटेलाइट बादलों के नीचे की गतिविधियों को भी कैप्चर कर सकेगा। इसका मतलब है कि बाढ़ जैसी आपातकालीन स्थितियों में भी 8 सेकंड के भीतर पता चल जाएगा कि कौन फंसा हुआ है और कहां मदद की जरूरत है।

Google Earth का यह Google Earth Time Travel अपडेट आने वाले समय में दुनिया भर के हजारों मामलों में मदद करेगा। चाहे संपत्ति विवाद हो या पर्यावरण संरक्षण, यह तकनीक हर क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।

Share This Article