Accident : हिसार चंडीगढ़ NH पर ट्रक ने मारी टाटा मैजिक को टक्कर, 7 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल

Sonia kundu
3 Min Read

Big Accident : हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में हिसार-चंडीगढ़ हाईवे (Hisar-chandigarh NH) पर बिधराना गांव के पास सोमवार बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कई लोगों को PGI रोहतक रेफर किया गया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुरुक्षेत्र के गांव मर्चहेड़ी के गांव से करीब 15 लोग एक टाटा-एस में गोगामेड़ी जाने के लिए सोमवार शाम को रवाना हुए थे। इनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। रात करीब एक बजे इनका वाहन जब हिसार-चंडीगढ़ हाईवे-152 पर नरवाना के गांव बिधराना और शिमला के बीच पहुंचा तो लक्कड़ से लदे एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

 

(Narwana accident) टक्कर लगने के बाद टाटा-एस सड़क से नीचे गड्ढों में पलट गया। घायलों की चीख पुकार के बाद हाईवे पर रुके अन्य वाहन चालकों ने उन्हें संभालने की कोशिश की। अंधेरा होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। नरवाना पुलिस ने सात एंबुलेंस से सभी को नरवाना के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया।

 

Accident: Truck hits Tata Magic on Hisar Chandigarh NH, 7 people killed, more than 10 injured
Accident: Truck hits Tata Magic on Hisar Chandigarh NH, 7 people killed, more than 10 injured

अंधेरा बना बचाव कार्य में बाधा

श्रद्धालुओं के वाहन के साथ हादसा होने के बाद कई वाहन मौकास्थल पर दब गए थे। राहगीरों ने अपने स्तर पर सभी घायलों को निकालने का प्रयास किया। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो लोग गड्ढों में उतरने की ही कोशिश में जुटे थे। पुलिस ने वाहनों की मदद से रोशनी के वैकल्पिक प्रबंध कर बचाव कार्य शुरू किया। श्रद्धालुओं के बर्तन समेत अन्य सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

 

कुरुक्षेत्र के बाबैन क्षेत्र के गांव मर्चहेड़ी में रात दो बजे हादसे की सूचना पहुंची। रात में ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और सरपंच घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है।

मृतकों में रुक्मणी (50), कामिनी (35), तेजपाल (55), सुरेश (50), परमजीत (50), मुक्ति (50) शामिल हैं। एक मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

 

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।