Jind Market Secretary Suspend : जींद में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मार्केट कमेटी सचिव समेत 3 को किया सस्पेंड, रिकार्ड में मिली गड़बड़ी

Parvesh Malik
3 Min Read

Jind Market Secretary Suspend : हरियाणा के जींद जिले की उचाना अनाज मंडी में वीरवार को कृषि मंडी श्याम सिंह राणा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर मार्केट कमेटी सचिव और दो अन्य कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए। साथ ही मार्केट कमेटी कार्यालय से रिकार्ड जब्त किया गया है। मुख्य प्रशासक को यह रिकार्ड सौंपा जाएगा।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के पीए कुलदीप ने बताया कि दोपहर को मंत्री उचाना मंडी का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री ने हाजिरी रजिस्टर की जांच की तो कई कर्मचारी नदारद मिले। हाजिरी रजिस्टर में न तो हाजिरी लगी थी और न ही गैर-हाजिर भरा गया था। इस पर मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए ऑफिस का बाकी रिकार्ड मंगवाया।

रिकार्ड में अनियमितां मिलने पर मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया, मंडी सुपरवाइजर राजबीर,  कर्मचारी मनोज को सस्पेंड करने के आदेश दिए गए हैं। पीए कुलदीप सिंह ने बताया कि जल्द ही इनका सस्पेंशन पत्र जारी कर दिया जाएगा। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने बताया कि दिन में मंत्री ने औचक निरीक्षण किया था, लेकिन निलंबन की जानकारी उन्हें नहीं है।

 

बिना संगठन के चुनाव नहीं जीते जाते : राणा

इससे पहले मंत्री ने कहा कि ​​​​​​​कांग्रेस का कोई संगठन नहीं है, बगैर संगठन के चुनाव जीते नहीं जाते। किसी पर आरोप लगाना दोष देता गलत बात है। कांग्रेस का सिस्टम व्यक्तिगत है, कांग्रेस में संगठन नहीं है। 2014 से भाजपा की सरकार है। पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय बढ़ाने का वायदा किया था। किसानों की आय भाजपा के राज में बढ़ रही है। एमएसपी पर सभी फसलें खरीदी जाती है। हर साल एमएसपी बढ़ कर आता है, इसलिए किसानों की आमदनी बढ़ रही है।

 

बॉर्डर पर बैठे किसानों का मसला पंजाब का

बॉर्डर पर बैठे किसानों के सवाल पर कहा कि ये मसला पंजाब का है। पंजाब के सीएम को देखना चाहिए। हरियाणा का ध्यान पूरी तरह किसानों के लिए समर्पित है। किसानों के लिए सरकार काम कर रही है। गन्नौर की अनाज मंडी है, फल मंडी भी है। वो मंडी इतनी बड़ी है, 550 एकड़ में 2600 करोड़ रुपए का उसका बजट है। दुनिया की बड़ी दो मंडियों में से एक है। एक मंडी फ्रांस में है, दूसरी हिंदुस्तान में बन रही है। इससे किसानों को बड़ा फायदा होगा।

उसमें रेल का भी प्रबंधन होगा आने का और एक्सपोर्ट होगा और हेलिकॉप्टर भी उतरेगा। किसानों के लिए वहां मंडी है, 17 यार्ड बनने जा रहे है।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण