Crsu vc : जींद की चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के वीसी डा. रणपाल सिंह ने दिया इस्तीफा

Sonia kundu
1 Min Read

जींद की चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (crsu vc) के वीसी डा. रणपाल सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। उनके इस्तीफे के बाद वीसी का पद खाली हो गया है।

डा. रणपाल सिंह का कार्यकाल जून 2025 में समाप्त होना था लेकिन इससे पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। डा. रणपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है।

10 जून 2022 को डा. रणपाल सिंह ने जींद में विश्वविद्यालय के वीसी का पदभार संभाला था। डा. रणपाल इससे पहले डीएवी कॉलेज यमुनानगर के प्राचार्य भी रह चुके हैं। डा. रणपाल से पहले प्रो. आरबी सोलंकी विश्वविद्यालय के वीसी थे, जिनका कार्यकाल 22 जनवरी 2022 को समाप्त हो गया था।

 

कई माह तक बीच में केयूके के वीसी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय 2014 में अस्तित्व में आया था। सूत्रों की मानें तो दुष्यंत चौटाला ने डिप्टी सीएम रहते उन्हें वीसी लगवाया था। डा. रणपाल को दुष्यंत समर्थक की माना जा रहा था।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण