Haryana Rain Yellow Alert : पूरे हरियाणा में छाए रहेंगे काले बादल, 19 जिलों में झमाझम बरसात को लेकर जारी हुआ येलो अलर्ट

Parvesh Malik
2 Min Read

Haryana Rain Yellow Alert : हरियाणा में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। हरियाणा के हर क्षेत्र में काले बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम में बरसात का मिजाज बना हुआ है। हमारे पाठकों को बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने आज भी हरियाणा में बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में यलो अलर्ट है।

वहीं कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और सिरसा में भी हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।

अब तक प्रदेश में कितनी बरसात हुई है

हमारे पाठकों को बता दें कि, IMD के मुताबिक प्रदेश में अब तक सामान्य से 24 प्रतिशत ज्यादा बरसात दर्ज की गई है। 21 जुलाई तक औसतन 154.4 प्रतिशत बरसात होनी चाहिए थी, मगर 191.1 प्रतिशत बरसात अब तक दर्ज की जा चुकी है। प्रदेश में यमुनानगर में सबसे ज्यादा बरसात रिकॉर्ड दर्ज किया गया है जैसा कि यमुनानगर में 436 एमएम बरसात दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बरसात कैथल में 90.4 एमएम दर्ज की गई है।

महेंद्रगढ़ रहा सबसे गर्म 

मौसम विभाग के मुताबिक, कल सोमवार को महेंद्रगढ़ सबसे गर्म जिला रहा। यहां 35.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 25 जुलाई तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसमें हल्की से मध्यम बरसात होने की आशंका है।

 

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण