हरियाणा में डेंगू का कहर जारी: 5300 से अधिक मामले, हर दिन 100 से अधिक केस ! देखिए Dengue से कैसे करें बचाव

Sonia kundu
2 Min Read

Dengue : पंचकुला: हरियाणा में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेशभर में डेंगू के कुल मामलों की संख्या 5300 के पार पहुंच गई है और हर दिन 100 से अधिक नए मामले दर्ज हो रहे हैं। पंचकूला जिला इस बीमारी से सबसे अधिक प्रभावित है, जहां अब तक 1000 से अधिक मामले सामने आए हैं और कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

पंचकूला: सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र

अर्बन पंचकूला: 615 मामले दर्ज
ओल्ड पंचकूला: 205 मामले

ग्रामीण क्षेत्र:

सूरजपुर: 141 मामले
पिंजौर: 128 मामले

पंचकूला में डेंगू के मामलों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 13,000 से अधिक टेस्ट किए हैं।

स्वास्थ्य विभाग का प्रयास और चुनौतियां

पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित जिला सिविल अस्पताल की सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं और जांच की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। डेंगू से बचाव के लिए नियमित फॉगिंग और पानी जमा न होने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं।

 

dengue cases increasing in panchkula see how prevent
dengue cases increasing in panchkula see how prevent

 

Dengue की रोकथाम के लिए सुझाव

1. पानी जमा होने से बचें: कूलर, गमले, या किसी खुले बर्तन में पानी जमा न होने दें।

2. मच्छरदानी का उपयोग करें: सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।

3. फुल कपड़े पहनें: खासकर सुबह और शाम के समय पूरे शरीर को ढक्कर रखें।

4. फॉगिंग और सफाई: अपने इलाके में फॉगिंग और साफ-सफाई का ध्यान रखें।

5. तत्काल जांच कराएं: बुखार, सिरदर्द और शरीर में दर्द के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन समस्या की गंभीरता को देखते हुए जनता की जागरूकता और सहयोग सबसे अधिक जरूरी है।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण