Dial 104: अब 104 पर कॉल कर पता करें, डॉक्टर अस्पताल में हैं या नहीं: नई सुविधा

Anita Khatkar
2 Min Read

Dial 104: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की उपस्थिति अब मरीजों के लिए जानना आसान होगा। राज्य का स्वास्थ्य विभाग एक नई सेवा शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत मरीजों को बस 104 डायल करके यह जानकारी मिल सकेगी कि जिस डॉक्टर से उन्हें इलाज कराना है, वह अस्पताल में उपलब्ध हैं या नहीं।

इस सेवा के माध्यम से सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत डॉक्टरों की जियो टैगिंग की जाएगी और उनकी उपस्थिति वेब पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। डॉक्टरों की हाजिरी बायोमैट्रिक के बजाय वेब पोर्टल पर फेसिंग अटेंडेंस के जरिए लगेगी, जिससे वे केवल अस्पताल परिसर में ही अपनी हाजिरी दर्ज कर सकेंगे। 500 मीटर से अधिक दूरी पर होने पर उपस्थिति दर्ज नहीं होगी, जिससे डॉक्टरों की नियमितता सुनिश्चित की जा सकेगी।

मरीजों की समस्याओं का समाधान

अब तक कई मरीजों को अस्पतालों में डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों से भिवानी जैसे मुख्य अस्पतालों में आने वाले मरीज कई बार निराश लौटते थे। इस नई सेवा (Dial 104) से मरीजों का समय और ऊर्जा बचेगी और उन्हें पहले से यह जानकारी मिल सकेगी कि डॉक्टर उपलब्ध हैं या नहीं।

Dial 104: अब 104 पर कॉल कर पता करें, डॉक्टर अस्पताल में हैं या नहीं: नई सुविधा
Dial 104: अब 104 पर कॉल कर पता करें, डॉक्टर अस्पताल में हैं या नहीं: नई सुविधा

नई सेवा की शुरुआत का कार्य जारी

स्वास्थ्य विभाग ने इस योजना की शुरुआत का काम तेज़ी से शुरू कर दिया है। इस सेवा की जानकारी को लेकर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों ने सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस भी की। जल्द ही सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इस नई प्रणाली का एनरोलमेंट पूरा कर लिया जाएगा।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।