Dr Sanjay Jangra : जींद के जुलाना में नगर पालिका चेयरमैन के लिए भाजपा के उम्मीदवार बने डा. संजय जांगड़ा

Parvesh Malik
2 Min Read

Dr Sanjay Jangra : जींद के जुलाना में नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार के रूप में डा. संजय जांगड़ा को उतारा है। डा. संजय जांगड़ा भाजपा के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता हैं। हालांकि वह विधानसभा चुनावों में MLA के लिए भी टिकट के दावेदारों की लिस्ट में भी थे लेकिन विधानसभा टिकट नहीं मिल पाई थी। डा. संजय जांगड़ा पिछले 35 सालों से जुलाना में ही अपना अस्पताल चला रहे हैं और भाजपा की चिकित्सक प्रकोष्ठ जुलाना विधानसभा क्षेत्र के संयोजक भी हैं।

डा. संजय जांगड़ा का जन्म 1960 में रोहतक की काठ मंडी में हुआ था। उनका परिवार रोहतक में ही रहता था। साल 1984 में डा. संजय ने MBBS कर के जुलाना में खुद का अस्पताल शुरू किया। अब वह विछले 35 सालों से जुलाना में ही रह रहे हैं। जुलाना नगर पालिका चेयरमैन के लिए भाजपा के 15 नेताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष को आवेदन किया था।

इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं डा. पुष्पा तायल, शिव कुमार अत्री, सत्यवान खटकड़, त्रिलोकी राम, सुरेंद्र खटकड़, रोहित, राहुल तायल, जोगेंद्र लाठर, पवन सैनी, मनोज, दिनेश, आनंद, विजय समेत कई नेता शामिल हैं। इन सभी ने भाजपा की टिकट पर चेयरमैनी का चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी लेकिन इनमें डा. संजय जांगड़ा ने सभी नेताओं को पछाड़ते हुए चेयरमैन की टिकट को पा लिया है। डा. संजय जांगड़ा का कहना है कि यह पार्टी का फैसला है उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसके लिए काम करेंगे।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण