Jind Drugs free Campaign : बराह, खरकरामजी में चलाया नशा मुक्ति अभियान

Parvesh Malik
1 Min Read

Jind Drugs free Campaign : जोशी समाज सेवा समिति द्वारा बराह खुर्द, बराह कलां और खरकरामजी गांव में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इसमें बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ने भी भाग लिया। संस्था सदस्य पवन कुमार ने बताया कि समिति द्वारा नशे के खिलाफ मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा रहा है तो वहीं नशा छोड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के तहत हर घर जाकर नशे से दूर रहने का संकल्प दिलवाया जा रहा है। सरपंच से लेकर महिलाओं ने संस्था के अभियान की तारीफ की। बराह खुर्द के सरपंच पाले राम ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती है।

नशे के तात्कालिक और दीर्घकालिक दोनों तरह के प्रभाव होते हैं। समिति के अध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि नशे की लत से लोगों को लीवर खराब होने,हृदय संबंधी रोग, सांस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। सोमवार को जींद की चंद्रलोक कालोनी में अभियान चलाया जाएगा।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण