Fake ghee busted : दिल्ली के रोहिणी में 2 हजार किलोग्राम पकड़ा नकली घी, हरियाणा के जींद में होता था तैयार, नामी कंपनी के रैपर में नकली घी

Sonia kundu
4 Min Read

Fake ghee busted Delhi Jind : दिल्ली में रोहिणी में क्राइम ब्रांच ने एक गोदाम पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली घी पकड़ा है। यह नकली घी हरियाणा के जींद में फैक्ट्री में तैयार किया जाता था और दिल्ली गोदाम पर स्टॉक कर बड़ी नामी कंपनियों के रैपर लगाकर यहां से सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने गोदाम संचालक राकेश गर्ग और जींद के मुकेश गोयल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मुकेश गोयल की जींद में स्थित फैक्ट्री में डालडा और वनस्पति घी में कैमिकल मिलाकर तैयार किया जाता था।

हरियाणा के जींद जिले का नाम पहले पेपर लीक मामले में बदनाम था लेकिन अब नकली घी तैयार करने में भी जींद का नाम बदनाम हो रहा है। पिछले तीन साल में जींद की फैक्ट्रियों में हजारों किलोग्राम नकली घी पकड़ा जा चुका है। इतना ही नहीं, जींद में नकली घी तैयार कर के दिल्ली और दूसरे बड़े शहरों में सप्लाई की जाती है। नकली घी के सौदागर दिल्ली, गुरुग्राम में बड़ेबड़े गोदाम किराए पर लेकर वहां नकली घी का स्टॉक करते हैं और त्योहारी सीजन पर इसे बल्क में सप्लाई कर देते हैं।

Fake ghee busted Delhi Jind  : देखें पूरा मामला

दिल्ली पुलिस को छह अक्तूबर को सूचना मिली थी। इसके बाद रेडिंग पार्टी का गठन किया गया और क्राइम ब्रांच तथा फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने दिल्ली रोहिणी के बुध विहार फेस-2 में स्थित मांगेराम एक्सटेंशन के एक गोदाम में रेड मारी। पुलिस को यहां भारी मात्रा में नकली घी बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में गोदाम मालिक का खुलासा राकेश गर्ग के रूप में हुआ। जांच में पता चला कि जींद के मुकेश गोयल द्वारा यहां नकली घी सप्लाई किया गया था। यहां से बड़े और नामी ब्रांड के रैपर चिपका कर इसको मार्केट में सप्लाई किया जाना था।

Fake ghee busted Delhi Jind  : गोदाम से इन कंपनियों का मिला नकली घी

क्राइम ब्रांच को गोदाम से मिल्क फूड के 21 कार्टून में 396 नकली पैकेट, मधुसूदन घी के 15-15 किलोग्राम के 14 टीन, मदर डेरी के 902 ग्राम वाले 40 कार्टन में 600 पैकेट, अमूल घी के 9 कार्टन में 452 ग्राम वाले 270 पैकेट, और पतंजलि के 10 कार्टन में 905 ग्राम के 150 पैकेट बरामद किए। आनंदा के 810 ग्राम वाले 165 पैकेट भी क्राइम ब्रांच ने जब्त कर लिए।

Fake ghee busted Delhi Jind  : जींद में तैयार होता था नकली घी, फिर पहुंचता था दिल्ली

गोदाम संचालक राकेश गर्ग ने पुलिस को बताया कि वह जींद निवासी मुकेश गोयल को ऑर्डर देकर घी तैयार करवाता है। उसके बाद इस घी को NCR में दुकानों पर सप्लाई कर देता था। एक ही किस्म के घी पर अलगअलग ब्रांड के रैपर लगाकर उनके जैसा बना देता था और बाद में असली से थोड़ा सस्ता रेट देकर बेच देता था। इसलिए इसकी डिमांड ज्यादा रहती थी। पुलिस का मकसद जींद में चल रही नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करना और पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश करना है। पुलिस इस पूरे रैकेट की गहराई से जांच कर रही है।

Web Stories

Share This Article
ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी Nokia के इस रग्ड फोन की 6 वर्ष के बाद वापसी, नए डिजाइन के साथ मिलेंगे ये बेहत्तर फिचर