Future Superpowers: 2050 तक तीन सुपरपावर होंगी: अमेरिका और चीन के साथ ये देश बदलेगा दुनिया का शक्ति संतुलन

Anita Khatkar
4 Min Read

Future Superpowers: दुनिया में महाशक्तियों की बात करें, तो अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और भारत का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन बदलती आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों के बीच यह कहना मुश्किल होता जा रहा है कि आने वाले वर्षों में कौन से देश लंबे समय तक सुपरपावर बने रहेंगे। इस मुद्दे पर ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने एक बड़ा बयान दिया है। उनके अनुसार, 2050 तक दुनिया में सिर्फ तीन महाशक्तियां होंगी- अमेरिका, चीन और भारत।

Future Superpowers: भारत के लिए अहम भविष्यवाणी

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने हाल ही में अमेरिकी थिंक टैंक मिल्केन इंस्टीट्यूट की एनुअल समिट में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2050 तक भारत दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनकर उभरेगा। ब्लेयर ने यह भी कहा कि बाकी देशों को इन तीनों महाशक्तियों (USA,China,India) के साथ अच्छे रिश्ते बनाने होंगे, क्योंकि भविष्य में यही तीन देश दुनिया के फैसलों को आकार देंगे।

Future Superpowers: भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और वैश्विक स्थिति

टोनी ब्लेयर ने भारत की अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और IMF जैसी संस्थाओं का भी अनुमान है कि इस दशक के अंत तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। हाल के वर्षों में भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान, रक्षा और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। वैश्विक स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है, और दुनिया के कई बड़े संस्थान इसके विकास का लोहा मान चुके हैं। इसके अलावा, भारत के अमेरिका और रूस के साथ मजबूत रिश्ते इसे और भी महत्वपूर्ण बना रहे हैं।

Future Superpowers: अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती टकराव

Future Superpowers: 2050 तक तीन सुपरपावर होंगी: अमेरिका और चीन के साथ ये देश बदलेगा दुनिया का शक्ति संतुलन
Future Superpowers: 2050 तक तीन सुपरपावर होंगी: अमेरिका और चीन के साथ ये देश बदलेगा दुनिया का शक्ति संतुलन

ब्लेयर ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका और चीन, भारत से आगे की महाशक्तियां होंगी, लेकिन इन दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा अपने चरम पर है। जियोपॉलिटिकल टकराव से लेकर आर्थिक नीतियों तक, दोनों देश एक-दूसरे को पीछे छोड़ने का कोई मौका नहीं गंवा रहे हैं। अमेरिका ने चीन पर सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी और चीनी उत्पादों पर टैरिफ जैसे कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं, जिससे उनके बीच तनाव और बढ़ गया है।

Future Superpowers: अफगानिस्तान पर वेस्ट की नीति पर सवाल

टोनी ब्लेयर ने वेस्ट की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिका और उसके सहयोगियों की वापसी के बाद वहां तालिबान की सरकार का आना, वेस्ट की नीति की एक बड़ी विफलता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब तालिबान को सत्ता से बाहर करने के लिए युद्ध लड़ा गया था, तो अंततः उन्हें फिर से सत्ता में क्यों आने दिया गया?

2050 तक दुनिया का शक्ति संतुलन बदलने वाला है और अमेरिका, चीन तथा भारत तीन प्रमुख Future Superpowers के रूप में उभरेंगे। टोनी ब्लेयर की इस भविष्यवाणी से साफ है कि आने वाले दशकों में भारत की वैश्विक स्थिति और भी मजबूत होने वाली है।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण