Haryana Districts Famous Nick Names: हरियाणा के जिलों के मशहूर Nick Names: जानें अपने जिले का खास उपनाम और इसके पीछे की दिलचस्प वजह

Anita Khatkar
11 Min Read

Haryana Districts Famous Nick Names: हरियाणा, अपनी अनोखी संस्कृति, बोली और खास पहचान के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां की बोली में मिठास भी है और रोचकता भी। हरियाणवी ह्यूमर पूरे देश में किसी से छिपा नहीं है। हरियाणा में ज्यादातर व्यक्तियों के Nick Name यानी उपनाम होते हैं जैसे किसी का नाम रमेश है तो सामान्य गांव में उसे मेशा कहते हैं,सतबीर नाम है तो उसे सत्ता,राजबीर नाम है तो उसे राज्जा कहकर भी पुकारा जाता है। वहीं दूसरी ओर हरियाणा में कुछ कॉमन नाम भी हैं जो हर गांव कस्बे में मिल जाते हैं जैसे काला, काल्लू,लीला, धोला आदि । सिर्फ इंसानों के नहीं, यहां के जिलों के भी दिलचस्प Nick Names (उपनाम) हैं। इन जिलों के उपनाम उनकी खास विशेषताओं, भौगोलिक स्थितियों या आर्थिक योगदान पर आधारित होते हैं। आइए जानते हैं हरियाणा के विभिन्न जिलों के प्रसिद्ध Nick Names और इनके पीछे छिपी दिलचस्प कहानियां।

1. Palwal District Nick Name: कॉटन सिटी

पलवल को ‘कॉटन सिटी’ के नाम से जाना जाता है। यह नाम यहां के बड़े पैमाने पर कपास उत्पादन के कारण दिया गया है। यहां की कृषि में कपास की खेती का विशेष महत्व है और इसने पलवल को हरियाणा का महत्वपूर्ण कपास उत्पादक क्षेत्र बना दिया है।

2. Karnal District Nick Name: हरियाणा का पेरिस और धान का कटोरा

करनाल को ‘हरियाणा का पेरिस’ कहा जाता है, यह नाम इसे शहर के समृद्ध इतिहास और आधुनिक विकास के कारण मिला है। साथ ही, इसे ‘धान का कटोरा’ भी कहते हैं, क्योंकि यहां धान की खेती बड़े पैमाने पर होती है। करनाल को ‘शू सिटी’ भी कहा जाता है, क्योंकि यहां जूतों का भी बड़ा उत्पादन होता है।

3. Gurugram District Nick Name: साइबर सिटी और मिलेनियम सिटी

गुरुग्राम को ‘साइबर सिटी’ कहा जाता है, क्योंकि यहां भारत की प्रमुख IT कंपनियां और MNCs के ऑफिस हैं। यह शहर देश के सबसे अमीर क्षेत्रों में से एक है, इसलिए इसे ‘मिलेनियम सिटी’ भी कहा जाता है। इसके अलावा, इसे ‘सोलर सिटी’ और ‘भारत का कॉल सेंटर कैपिटल’ भी कहा जाता है। ऐतिहासिक रूप से, गुरुग्राम को ‘द्रोण नगरी’ के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि महाभारत में इसे गुरु द्रोणाचार्य की भूमि माना जाता है।

4. Mewat District Nick Name: मिनी पाकिस्तान

मेवात, जिसे आज नूंह कहा जाता है, को कुछ लोग ‘मिनी पाकिस्तान’ के नाम से भी पुकारते हैं। यह नाम यहां के सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता के कारण लोगों ने दिया हुआ है जो कहीं ना कहीं सही नहीं है। यहां की जनसंख्या में मुस्लिम समुदाय का प्रमुखता से योगदान है। हालांकि, इसके पीछे की वजह सामाजिक,राजनीतिक और ऐतिहासिक कारणों से भी जुड़ी हो सकती है।

5. Hisar District Nick Name: स्टील सिटी और मैग्नेट सिटी

हिसार को ‘स्टील सिटी’ के नाम से जाना जाता है। यहां जिंदल स्टील और अन्य बड़े-बड़े उद्योग हैं जो इस शहर को हरियाणा की औद्योगिक राजधानी बनाते हैं। ‘मैग्नेट सिटी’ नाम भी इसी औद्योगिक समृद्धि का प्रतीक है। हिसार का यह उपनाम इसे पूरे देश में एक विशेष स्थान दिलाता है।

6. Fatehabad District Nick Name: पिंक सिटी ऑफ हरियाणा

फतेहाबाद को ‘हरियाणा की पिंक सिटी’ कहा जाता है। इस जिले में ऐतिहासिक महत्व के स्थान और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत हैं, जिसके कारण इसे यह नाम मिला है। फतेहाबाद का यह उपनाम जयपुर की ‘पिंक सिटी’ से प्रेरित है, जो इसे एक खास पहचान दिलाता है।

7. Rohtak District Nick Name: पॉलिटिकल हार्ट ऑफ हरियाणा

रोहतक को अक्सर ‘पॉलिटिकल हार्ट ऑफ हरियाणा’ कहा जाता है, क्योंकि यहां से हरियाणा की राजनीति में कई महत्वपूर्ण नेताओं का उदय हुआ है। हालांकि इसका कोई आधिकारिक Nick Name नहीं है, फिर भी राजनीतिक दृष्टिकोण से इसका महत्व इसे यह उपनाम दिलाता है।

8. Panipat District Nick Name: बुनकरों का शहर और पेट्रोकेमिकल सिटी

पानीपत को ‘बुनकरों का शहर’ कहा जाता है, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में टेक्सटाइल फैक्ट्रियां हैं। इसके अलावा, पानीपत रिफाइनरी के कारण इसे ‘पेट्रोकेमिकल सिटी’ भी कहा जाता है। पानीपत का औद्योगिक विकास इसे हरियाणा के प्रमुख आर्थिक केंद्रों में से एक बनाता है।

9. Sonepat District Nick Name: एजुकेशन सिटी ऑफ हरियाणा

सोनीपत को ‘एजुकेशन सिटी’ कहा जाता है, क्योंकि यहां कई प्रमुख शिक्षण संस्थान और विश्वविद्यालय हैं। साथ ही, इसे ‘सोनप्रस्थ’ के नाम से भी जाना जाता है, जो इसका पुराना नाम है।

10. Jhajjar District Nick Name: शहीदों का शहर

झज्जर को ‘शहीदों का शहर’ कहा जाता है, क्योंकि यहां से सबसे अधिक संख्या में युवा सेना में जाते हैं और कई शहीदों ने अपनी जान देश के लिए कुर्बान की है। यह उपनाम इस जिले की देशभक्ति और बलिदान की भावना का प्रतीक है।

11. Ambala District Nick Name: साइंस सिटी और मिक्सी सिटी

अंबाला को ‘साइंस सिटी’ और ‘मिक्सी सिटी’ कहा जाता है। यहां बड़ी संख्या में मिक्सर, जूसर और अन्य वैज्ञानिक उपकरण बनाए जाते हैं। इसका औद्योगिक और वैज्ञानिक योगदान इसे यह उपनाम दिलाता है।

12. Jind District Nick Name: हरियाणा का दिल और मिल्क सिटी

जींद को ‘हरियाणा का दिल’ कहा जाता है, क्योंकि यह राज्य के मध्य में स्थित है। इसे ‘मिल्क सिटी’ भी कहा जाता है, क्योंकि यहां मुर्रा नस्ल की भैंसें सबसे अधिक पाई जाती हैं और दुग्ध उत्पादन में इसका विशेष योगदान है।

13. Sirsa District Nick Name: संत नगरी, वन नगरी, सरस्वती नगरी

सिरसा को तीन प्रमुख उपनामों से जाना जाता है – ‘संत नगरी’, ‘वन नगरी’ और ‘सरस्वती नगरी’। यहां संतों की भूमि, वन्य जीवन और सरस्वती नदी से जुड़े धार्मिक स्थल इसे विशेष पहचान देते हैं।

14. Faridabad District Nick Name: उद्योग नगरी

फरीदाबाद को ‘उद्योग नगरी’ कहा जाता है। आजादी के बाद पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को रोजगार देने के लिए यहां बड़े उद्योग स्थापित किए गए थे, जिनमें नट-बोल्ट और अन्य कारखाने प्रमुख हैं। औद्योगिक विकास के कारण इसे यह उपनाम मिला है।

15. Panchkula District Nick Name: पंच पुरम

पंचकुला को ‘पंच पुरम’ के नाम से भी जाना जाता है, हालांकि इसका कोई आधिकारिक उपनाम नहीं है। यह शहर हरियाणा के सबसे विकसित क्षेत्रों में से एक है।

16. Yamunanagar District Nick Name: पेपर सिटी

यमुनानगर को ‘पेपर सिटी’ कहा जाता है, क्योंकि यहां कागज और लकड़ी के कारखाने बड़ी संख्या में हैं। यहां की टिंबर मार्केट हरियाणा में सबसे बड़ी है।

17. Mahenderagarh District Nick Name: खनिज सिटी

महेंद्रगढ़ को ‘खनिज सिटी’ कहा जाता है, क्योंकि यहां खनिज पदार्थों की अधिकता है। यह जिले की प्रमुख विशेषता इसे यह उपनाम दिलाती है।

18. Charkhi Dadari District Nick Name: दादुर नगरी

चरखी दादरी को ‘दादुर नगरी’ कहा जाता है। संस्कृत में ‘दादुर’ का अर्थ है मेंढक, और कहा जाता है कि इस क्षेत्र में एक समय बड़ी झील हुआ करती थी जिसमें मेंढक पाए जाते थे।

19. Kaithal District Nick Name: कपिस्थली और छोटी काशी

कैथल को ‘कपिस्थली’ और ‘छोटी काशी’ कहा जाता है। यहां नवग्रह कुंड स्थापित हैं और धार्मिक महत्व के कई स्थान हैं, जो इसे यह उपनाम दिलाते हैं। भिवानी को भी छोटी काशी कहते हैं किंतु उसे वहां मंदिरों की अधिक संख्या के कारण कहते हैं ।

20. Bhiwani District Nick Name: लघु या छोटी काशी और मिनी क्यूबा

भिवानी को ‘लघु या छोटी काशी’ और ‘मिनी क्यूबा’ कहा जाता है। यहां की मंदिरों की अधिकता के कारण इसे छोटी काशी कहा जाता है, वहीं बॉक्सिंग में यहां के खिलाड़ियों के विशेष योगदान के कारण इसे मिनी क्यूबा का उपनाम मिला है। आजकल इसे बॉक्सिंग का पावरहाउस भी कहते हैं । कप्तान हवा सिंह का बहुत बड़ा योगदान है भिवानी को बॉक्सिंग सिटी बनाने में । इसके अलावा इसे वस्त्रनगरी,युद्ध नायकों का शहर और राजपूतों का सिंह द्वार भी कहते हैं ।

21. Kurukshetra District Nick Name: धर्मनगरी और पार्कों का शहर

कुरुक्षेत्र को ‘धर्मनगरी’ और ‘पार्कों का शहर’ कहा जाता है। भगवान श्री कृष्ण ने यहां गीता का उपदेश दिया था, जिससे इसका धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है। इसे ‘तीर्थ-राज’ भी कहा जाता है क्योंकि यहां कई तीर्थ स्थल हैं। कुरुक्षेत्र से 47 कोस के सभी तीर्थ स्थल इसके अंतर्गत आते हैं इसीलिए इसे तीर्थराज कहते हैं ।

22. Rewari District Nick Name: पीतल नगरी और वीर भूमि

रेवाड़ी को ‘पीतल नगरी’ और ‘वीर भूमि’ कहा जाता है। यहां के पीतल उद्योग और 2 अहीर भाइयों राव तुलाराम और गोपाल सिंह की वीरता की वजह से इसे वीर भूमि कहते हैं। इसके अलावा यहां की तिल्लेदार जूती भी काफी फेमस है ।

हरियाणा के जिलों के उपनाम न सिर्फ उनकी पहचान बनाते हैं,बल्कि आज भी उनका ऐतिहासिक महत्व भी ज्यों का त्यों है।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण