Haryana Weather: हरियाणा में ठंड बढ़ने की संभावना, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी, आगे ऐसा रहेगा मौसम

Anita Khatkar
3 Min Read

Haryana Weather: हरियाणा में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान में औसतन 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रोहतक में सबसे कम तापमान 23.5 डिग्री और सिरसा में सबसे अधिक तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे दिन का तापमान सामान्य स्तर पर आ गया है। हालांकि, रात के तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि हुई है और हिसार में यह सबसे कम 8 डिग्री रहा।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पहाड़ी इलाकों में दिखाई देगा। तेज ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों की ओर आएंगी, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है।

किन जिलों में कोहरे का असर?

मौसम विभाग ने फिलहाल किसी जिले में घने कोहरे की चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन निम्न जिलों में सुबह और शाम हल्के कोहरे की संभावना जताई गई है:

अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, महेंद्रगढ़, सिरसा, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद।

दृश्यता 100 से 200 मीटर के बीच रहने का अनुमान है। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे कोहरे के दौरान फॉग लैंप और अन्य सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करें।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 1 दिसंबर तक हल्का कोहरा और स्मॉग बनने के साथ रात के तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है। 2 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव हो सकता है। बादल छाए रहने से रात के तापमान में गिरावट के आसार।

Haryana Weather: हरियाणा में ठंड बढ़ने की संभावना, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी, आगे ऐसा रहेगा मौसम
Haryana Weather: हरियाणा में ठंड बढ़ने की संभावना, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी, आगे ऐसा रहेगा मौसम

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

ठंड और कोहरे के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए वाहन चालकों और किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के बीच, अपनी सुरक्षा और फसलों की देखभाल पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

Web Stories

Share This Article
हरियाणा के इस जिले में बनेगा बागवानी विश्वविद्यालय सेंटर, 65 एकड़ में होगा तैयार खाली पेट उबालकर पी लें इस हर पत्ते का पानी, पाचन से लेकर सेहत को मिलेंगे कमाल के फायदे, जानिए कैसे फेंफड़ों में जमी गंदगी को साफ करेंगे ये घरेलू नुस्खे, बस इस तरह करें इस्तेमाल शहद के साथ लहुसन खाने से क्या होता है? हनीप्रीत के साथ सत्संग, जोड़ों की करवाई शादी! सिरसा में गुरमीत राम रहीम कैसे बिता रहा पैरोल के दिन?