Haryana Heavy Rain Alert : हरियाणा के 5 जिलों में भारी बरसात: ज्यादात्तर जगहों पर बादल छाए, आज 7 शहरों में अलर्ट 

Parvesh Malik
2 Min Read

Haryana Heavy Rain Alert : हरियाणा में बेहद उमस भरी गर्मी के 3 दिन बाद मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट जारी कर दिया है। इनमें भिवानी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, हिसार, सोनीपत, जींद शामिल हैं। यहां बरसात के साथ 30 से 40 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बताया है।

हालांकि कुछ जिलों में सुबह से बरसात शुरू हो चुकी है। जींद, पानीपत, हिसार, सोनीपत और महेंद्रगढ़ के कुछ इलाकों में सुबह ही अच्छी बरसात देखने को मिली। अधिकतर शहरों में बादल छाए। 24 घंटे में सूबे के 6 जिलों में झमाझम बरसात हुई। सबसे ज्यादा हिसार में बरसात हुई। यहां 49 MM बरसात रिकॉर्ड दर्ज की गई।

Heavy rain in 5 districts of Haryana: Cloudy at most places, alert in 7 cities today
Heavy rain in 5 districts of Haryana: Cloudy at most places, alert in 7 cities today

16 जिलों में सामान्य से कम बरसात हुई

पाठकों को बता दें कि, हरियाणा के 16 जिलों में मानसून की बरसात सामान्य से कम हुई है। कैथल, करनाल और पंचकूला जिले ताे ऐसे हैं, जहां सामान्य से आधी बरसात भी नहीं हाे पाई। हिसार, जींद, यमुनानगर, पलवल और रोहतक जिलाें में सामान्य से 30 फीसदी से भी कम बरसात हाे पाई है। महेंद्रगढ़ और नूंह जिलाें में जमकर बादल बरसे हैं। नूंह में सामान्य से 63 प्रतिशत और महेंद्रगढ़ जिले में सामान्य से 51 फीसदी तक ज्यादा बरसात दर्ज की गई है।

 

सावन माह मे मेहरबान हुआ मानसून

यदि सावन माह यानि अगस्त में बरसात के आंकड़ों को देखें तो हरियाणा के 22 जिलों में अगस्त के 10 दिनों में अभी तक सामान्य से 42 फीसदी ज्यादा बरसात हुई है। अभी तक सभी जगह 53.9 एमएम बरसात होनी थी, लेकिन इन दस दिनों में 76.7 एमएम बरसात हो चुकी है। इनमें फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, पलवल, पंचकूला, पानीपत में सामान्य से कम बरसात हुई है।

 

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण