Haryana Monsoon Update : हरियाणा में हर जिलें में मौसम बरसात के साथ अपनी छाप छोड़ रहा है। हरियाणा में अबतक मॉनसून बेहत्तर रही है, जिससे प्रदेशवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली हुई है। हमारे पाठकों को बता दें, आज हरियाणा के भिवानी और सिरसा में सुबह-सुबह बरसात हुई। वहीं फरीदाबाद, फतेहबाद, झज्जर, अंबाला और महेंद्रगढ़ के नारनौल में बादल छाए हुए हैं, ऐसे में बरसात होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने तेज बरसात का जारी किया अलर्ट
चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, आज हरियाणा के 11 जिलों में तेज बरसात होने का अनुमान है। हिसार,पानीपत,जींद, रोहत्तक, फरीदाबाद, फतेहबाद, झज्जर, अंबाला, करनाल और महेंद्रगढ़ के नारनौल में समेत 11 जिलों में तेज बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा।