हरियाणा के 16 जिलों में झमाझम बरसात का अलर्ट जारी, जानें यहां आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Parvesh Malik
2 Min Read

Haryana Monsoon Update 2025 : आज यानी 30 जुलाई को हरियाणा के पानीपत व सिरसा सहित कई जिलों में सुबह से ही रुक-रुककर बरसात हो रही है, जिसके वजह से तापमान में भारी गिरावट आई है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज राज्य के 16 जिलों में बरसात का अलर्ट जारी किया है। इनमें हिसार, फतेहाबाद, करनाल, जींद, पानीपत, कैथल, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला शामिल हैं।

 जानें मौसम का मिजाज

हमारे पाठकों को बता दें कि कल हरियाणा के सिरसा जिले में ज्यादात्तर तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। सबसे कम तापमान यमुनानगर जिले में 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आज प्रदेश में सुबह का तापमान 26°C है। हरियाणा में सुबह बरसात की आशंका 86% है, और हवा की गति 13km/h रहेगी। वहीं अंबाला जिले में आज मौसम साफ दिखाई दे रहा है और तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

Heavy rain alert issued in 16 districts of Haryana, know here how the weather will be in your city
Heavy rain alert issued in 16 districts of Haryana, know here how the weather will be in your city

जानें कल का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को राज्य के 7 जिलों में बरसात हुई थी, साथ ही ज्यादात्तर जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। जबकि आज गुरुवार को 7 जिलो में तेज बरसात की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक 31 जुलाई को सिरसा, फतेहाबाद व हिसार में 0 से 25 प्रतिशत बरसात की आशंका है।

वहीं कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बरसात होने का अनुमान है। जबकि 7 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में 50 से 75 प्रतिशत बरसात की आशंका है। किसी भी जिले में इस दिन बरसात का यलो अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण