Haryana Monsoon Update : हरियाणा में पिछले हफ्ते से मानसून ने लगभग सभी क्षेत्रों को कवर कर लिया है, कहीं हल्की बरसात हो रही है तो कहीं तेज बरसात से जलभराव की स्थिति बन गई है। मानसून अब तक हरियाणा के किसानों की फसलों के लिए बेहत्तर साबित हो रही है। वहीं उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली है। आज फिर हरियाणा के कई क्षेत्रों में तेज बरसात हुई है, जिससे हरियाणा का सामान्य तापमान 2 डिग्री सेल्सयिस नीचे गिर गया है।
8 जिलों में तेज बरसात का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान चंडीगढ़ के मुताबिक, आज 8 जिलों नूंह, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर और चरखी दादरी में तेज बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। हमारे पाठकों को बता दें कि, अबतक हरियाणा में 41 प्रतिशत से ज्यादा बरसात हो चुकी है, जो अब तक अच्छी बरसात हुई है।