Haryana rain alert 2025 : हरियाणा में मानसून से मौसम सुहाना बन हुआ है, लोगो उमस भरी गर्मी से निजात मिली हुई है। कल यानि शनिवार को पानीपत, रोहतक, झज्जर आदि जिलों में झमाझम बरसात हुई है, जबकि कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे, बरसात की आशंका बनी रही। आज यानि 3 अगस्त को भी पूरे हरियाणा में बरसात होने की संभावना है, जिसमें 7 जिलों में यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम,फरीदाबाद, नूंह और पलवल के लिए बरसात का यलो अलर्ट जारी हुआ है।
इसके अतिरिक्त सिरसा, फतेहाबाद और कैथल में 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बरसात की आशंका जताई गई है। पंचकुला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, हिसार, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 50 से 75 प्रतिशत और गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत हिस्सों में बरसात की संभावना है।
हरियाणा में मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक, कल हरियाणा में सबसे ज्यादात्तर तापमान अंबाला जिले में देखने को मिला, जहां तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हरियाणा में आज सुबह का तापमान 26°C है। हरियाणा में सुबह बरसात की आशंका 100% है और हवा की गति 8km/h रहेगी। अंबाला जिले का तापमान सुबह 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। आसमान में हल्के काले बादल छाए हुए हैं।

हरियाणा में अब तक कितनी बरसात हुई
IMD के अनुसार हरियाणा में 6 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा यानि अगले चार दिन बरसात होने की संभावना जताई है। हरियाणा में अब तक सामान्य से 25 प्रतिशत ज्यादा बरसात रिकार्ड की गई है, जबकि 2 अगस्त तक औसतन 214.8 एमएम बरसात होनी चाहिए थी, मगर राज्य में 269.2 एमएम बरसात रिकार्ड की जा चुकी है। इस सीजन में सबसे ज्यादा बरसात महेंद्रगढ़ में 543.3 और यमुनानगर में 524.4 एमएम बरसात रिकार्ड की गई है, जबकि सबसे कम बरसात कैथल में 139.7 और जींद में 140.6 एमएम बरसात रिकार्ड हुई है।
4 अगस्त को मौसम का मिजाज कैसा रहेगा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 4 अगस्त को भी हरियाणा में बरसात रहेगी। सिरसा,फतेहाबाद, हिसार में 0 से 25 प्रतिशत हिस्सों में बरसात की संभावना जताई गई है, जींद और भिवानी में 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बरसात की आशंका है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, भिवानी, 25 से 50 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में 50 से 75 प्रतिशत हिस्सों में बरसात की संभावना जताई है। इसके अलावा यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल में 75 से 100 प्रतिशत हिस्सों में बरसात की आशंका जताई है। यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में बरसात का अलर्ट जारी है।