हरियाणा में अगले तीन दिनों तक जबरदस्त बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Parvesh Malik
3 Min Read

Today Monsoon Update : पूरे हरियाणा में इस बार मॉनसून मेहरबान नजर आ रहा है। बीते सप्ताह पर झमाझम बरसात के बाद सोमवार सुबह भी कई क्षेत्रो में बरसात हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

मंगलवार को तेज बरसात की संभावना

हरियाणा में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने मंगलवार को बरसात की अनुमान जताई है, जिसके चलते मौसम परिवर्तनशील रहने का अनुमान है। बरसात का सिलसिला जारी रहने से प्रदेश के ज्यादात्तर तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। आज हरियाणा में तापमान सामान्य रहेगा।

हरियाणा में मौसम का मिजाज
प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बरसात का असर तापमान पर भी पड़ा है, जिसके चलते गर्मी में थोड़ी राहत महसूस की जा रही है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे चला गया है। पलवल इस समय प्रदेश का सबसे गर्म जिला है, जहां अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Heavy rain in Haryana for the next three days, Meteorological Department has issued a yellow alert
Heavy rain in Haryana for the next three days, Meteorological Department has issued a yellow alert
अब तक हरियाणा में बरसात
मौसम विभाग के मुताबिक, अब तक की बारिश की बात करें तो इस सीजन में हरियाणा में औसतन 162.8 मिमी बरसात हो चुकी है, जो सामान्य से 38 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बरसात यमुनानगर में 365.3 मिमी दर्ज की गई है। इसके बाद महेंद्रगढ़ में 340.6 मिमी और रेवाड़ी में 301.5 मिमी बरसात हुई है।
अगले तीन तक हरियाणा में बरसात
मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जुलाई को फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, झज्जर सहित 13 जिलों के कई हिस्सों में बरसात हो सकती है। अगले तीन दिनों में हरियाणा के 14 से 16 जिलों में 25 से 50 प्रतिशत हिस्से में हल्की से मध्यम बरसात की आशंका जताई गई है। कुछ जिलों जैसे कैथल, जींद और पानीपत में 50 से 75 प्रतिशत हिस्सों में बरसात हो सकती है।
बरसात के पीछे का कारण उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बताया जा रहा है। यह चक्रवाती हवा नमी ला रहा है और फरीदाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर में बादल बनने को बढ़ावा दे रहा है। इसी के चलते फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, पलवल और मेवात में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण