hrkn job security bill: हरियाणा विधानसभा सत्र के पहले दिन HKRN कर्मचारियों के लिए पेश हुआ जॉब सिक्योरिटी बिल

Anita Khatkar
2 Min Read

hrkn job security bill: चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में संविदा कर्मचारियों (hrkn employees) के हित में बड़ा कदम उठाया गया है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण से हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संविदा कर्मचारियों के लिए जॉब सिक्योरिटी बिल पेश किया, जो प्रदेश के लाखों कच्चे कर्मचारियों के लिए सुरक्षा का संदेश लेकर आया है।

एक लाख 20 हजार कर्मचारियों को मिलेगा स्थायित्व

हरियाणा सरकार ने राज्य में पिछले पांच साल से अनुबंध पर कार्यरत एक लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों की नौकरी को 58 साल की उम्र तक सुरक्षित करने का निर्णय लिया है। विधानसभा सत्र में इस फैसले (hrkn job security bill) पर मुहर लगा दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुनिश्चितता) विधेयक-2024 सदन में पेश करते हुए कहा कि इससे HKRN के कच्चे कर्मचारियों को लंबे समय तक नौकरी की सुरक्षा मिल सकेगी।

hrkn job security bill: हरियाणा विधानसभा सत्र के पहले दिन HKRN कर्मचारियों के लिए पेश हुआ जॉब सिक्योरिटी बिल
hrkn job security bill: हरियाणा विधानसभा सत्र के पहले दिन HKRN कर्मचारियों के लिए पेश हुआ जॉब सिक्योरिटी बिल

सरकारी नीतियों को मिला जनता का समर्थन

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम सरकार की नीतियों की सफलता और जनसमर्थन को स्पष्ट रूप से दिखाते हैं।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।