IPS Y Puran Singh suside : हरियाणा पुलिस के IGP ने किया सुसाइड, रोहतक रेंज के ADGP और सुनारियां जेल में IGP पीटीसी थे वाई पूरण सिंह

Sonia kundu
2 Min Read

IPS Y Puran Singh suside : हरियाणा में रोहतक रेंज के एडीजीपी रहे और वर्तमान में सुनारियां जेल में आईजीपी पीटीसी के तौर पर तैनात Y पूरन सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में सुसाइड कर लिया है। आईजी रैंक के अफसर के सुसाइड से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि वाई पूरन सिंह ने खुद को गोली मारी है। हालांकि सुसाइड के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वाई पूरन सिंह भिवानी की मनीषा मौत के मामले में भी जांच कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि IPS अधिकारी पूरन सिंह ने चंडीगढ़ में सेक्टर 11 स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलते ही महकमे में सनसनी फैल गई। चंडीगढ़ पुलिस के आईजी घटनास्थल पर मौजूद हैं। हरियाणा कैडर के 2001 बैच के IPS रहे हैं वाई पूरन सिंह।

बता दें कि 30 सितंबर को सरकार ने पांच IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए थे। इस लिस्ट में वाई पूरन सिंह (IPS Y Puran Singh suside ) का भी नाम शामिल था। इसमें ADGP रोहतक रेंज वाई पूरन कुमार को आईजीपी पीटीसी सुनारियां लगाया गया था। उनके अलावा IPS चारू बाली को एंटी करप्शन ब्यूरो का ADGP का एडिशनल चार्ज भी दिया गया था।

IPS चारू बाली फिलाहल भोंडसी आरटीसी ADGP के पद पर तैनात हैं। भोंडसी के साथसाथ चारू बाली अब ACB के ADGP के रूप में भी पदभार देख रहे हैं। वहीं इस लिस्ट में सुनारियां आईजी पीटीसी अशोक कुमार को ट्रांसफर कर के सीआईडी का आईजी लगाया गया था।

Web Stories

Share This Article
ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी Nokia के इस रग्ड फोन की 6 वर्ष के बाद वापसी, नए डिजाइन के साथ मिलेंगे ये बेहत्तर फिचर