ISRO Chief On Aliens: एलियंस के अस्तित्व पर ISRO चीफ का बड़ा खुलासा: धरती पर आ चुके हैं एलियंस! टेक्नोलॉजी में हमसे बहुत आगे

Anita Khatkar
3 Min Read

ISRO Chief On Aliens: नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में एलियंस के अस्तित्व पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह संभव है कि एलियन हमारी धरती पर आ चुके हैं और वे इंसानों से तकनीकी रूप से बहुत आगे हो सकते हैं। उनका यह बयान एलियंस जीवन को लेकर बढ़ती चर्चाओं के बीच आया है।

ISRO Chief On Aliens: सोमनाथ का बयान: एलियंस हमें देख रहे होंगे

पोडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ बातचीत में सोमनाथ ने कहा कि मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि एलियंस हमारी धरती पर विजिट कर चुके हैं। हालांकि, मेरे पास इसका कोई ठोस सबूत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि एलाइंस हमारे से तकनीकी रूप में आगे हैं, तो हो सकता है कि वे आपके पॉडकास्ट को भी सुन रहे हों।

ISRO Chief On Aliens: एलियंस सभ्यताएं भी कर सकती हैं प्रगति

सोमनाथ ने मानवता की तकनीकी यात्रा पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि केवल सौ साल पहले की बात है जब हमारी तकनीकी क्षमताएं सीमित थीं। उन्होंने उदाहरण देकर कहा कि जैसे हमारी सभ्यता ने हाल के वर्षों में प्रगति की है, वैसे ही ब्रह्मांड में अन्य सभ्यताएं भी विभिन्न चरणों में हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि कल्पना कीजिए कि कहीं एक सभ्यता है जो आपसे 200 साल पीछे है, और दूसरी सभ्यता 1,000 साल आगे है।

Advance Aliens: हमारी दृष्टि से परे

सोमनाथ ने यह भी बताया कि अत्यधिक एडवांस एलियंस सभ्यताएं संभवतः हमें देख रही होंगी या हमारे आस-पास उपस्थित हो सकती हैं। लेकिन उनके तकनीकी विकास का स्तर वर्तमान मानव विज्ञान से परे हो सकता है। उन्होंने कहा – ये एलियंस प्रणालियां यहां हमेशा से हो सकती हैं, लेकिन उनकी प्रगति हमारे लिए अदृश्य है।

ISRO Chief On Aliens: एलियंस के अस्तित्व पर ISRO चीफ का बड़ा खुलासा: धरती पर आ चुके हैं एलियंस! टेक्नोलॉजी में हमसे बहुत आगे
ISRO Chief On Aliens: एलियंस के अस्तित्व पर ISRO चीफ का बड़ा खुलासा: धरती पर आ चुके हैं एलियंस! टेक्नोलॉजी में हमसे बहुत आगे

पहले भी दे चुके हैं बयान

यह पहली बार नहीं है जब सोमनाथ ने एलियंस के अस्तित्व की बात कही है। इससे पहले भी उन्होंने यह दावा किया था कि एलियंस हमारी धरती पर विजिट कर चुके हैं। उनका यह बयान उन सवालों को और गहरा करता है जो यह समझने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या हम इस विशाल ब्रह्मांड में अकेले हैं, या कोई अन्य भी है जो हमारे अस्तित्व को देख रहा है।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण