Jind News : जींद से 3 लड़कियां लापता, दो सहेलियां घर से स्कूल गई थी, नहीं लौटी वापस

Sonia kundu
3 Min Read

Jind News : जींद: हरियाणा के जींद जिले में अलग-अलग क्षेत्र से 3 लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इनमें दो सहेलियां शहर के एक स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी लेकिन स्कूल भी नहीं पहुंची और घर भी नहीं गई। वहीं सफीदों में पड़ोसी ने ही एक लड़की को अज्ञात स्थान पर बंधक बनाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। जींद शहर में घर से स्कूल के लिए निकली दो सहेलियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। शहर थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में कौशिक नगर निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पति की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। 29 जनवरी को उसकी 17 वर्षीय बेटी सुबह 9 बजे स्कूल के लिए निकली थी। शाम तक स्कूल से नहीं लौटने पर उन्होंने स्कूल जाकर पता किया तो अध्यापकों ने बताया कि उसकी बेटी स्कूल नहीं आई। इसके बाद वह उसकी सहेली के घर पूछने चले गए कि कहीं उसकी बेटी वहां तो नहीं आई। वहां जाकर पता चला कि उसकी बेटी की सहेली भी सुबह से ही घर से गायब थी। दोनों के स्वजनों ने हर जगह तलाश किया लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। शहर थाना पुलिस ने दोनों सहेलियों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पड़ोसी कालोनी के युवक पर लगाया आरोप

पुलिस को दी शिकायत में सफीदों की एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह और उसकी पत्नी वीरवार को काम पर गए हुए थे। दोपहर बाद पीछे से उसकी बेटी घर से बताए बिना निकल गई। शाम को जब वह काम से लौटे तो उसकी छोटी बेटी ने बताया कि बड़ी बेटी घर नहीं है। इसके बाद उसकी तलाश की गई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। उन्हें शक है कि सिंगलपुरा कालोनी निवासी मिट्ठू ने उसकी बेटी को अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा हुआ है। सफीदों शहर थाना पुलिस ने मिट्ठू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी