Jind News : जींद में 5 में से 4 विधायक भाजपा के, सरकार में महत्वपूर्ण भागीदारी की उम्मीद, पिछली बार मिला था डिप्टी सीएम का पद

Anita Khatkar
3 Min Read

Jind News : विधानसभा चुनावों के बाद अब प्रदेश में सरकार गठन की तैयारी चल रही हैं। ऐसे में राजनीतिक हलकों में मंत्री परिषद को लेकर भी चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। पिछली सरकार में जींद के उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से विधायक दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री बने थे। हालांकि पिछली बार भी जजपा के तीन व भाजपा का एक विधायक मिला कर सरकार के साथ चार विधायक थे, लेकिन इस बार चारों विधायक भाजपा के बने हैं। ऐसे में जींद को सरकार में महत्वपूर्ण भागीदारी मिलने की उम्मीद है।

जिले में विधायकों की बात की जाए तो डा. कृष्ण मिढ़ा सबसे अनुभवी विधायक हैं। उन्होंने विधायकी में हैट्रीक बनाई है। डा. कृष्ण मिढ़ा 2019 उपचुनाव, 2019 का आम चुनाव और इसके बाद अब 2024 के चुनाव में लगातार भाजपा की टिकट पर जीत दर्ज की है। जींद विधानसभा सीट पर लगातार तीन बार जीत दर्ज करने वाले अकेले विधायक बन गए हैं। ऐसे में उनका अनुभव व वरिष्ठता बनती है। लोगों की भी मांग है कि डा. कृष्ण मिढ़ा का व्यवहार काफी अच्छा रहा है, इसलिए ऐसे विधायक को मंत्री बनाया जाए तो जनता के बीच काफी लोकप्रिय रहेंगे।

दूसरी तरफ उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री ने उचाना जैसी हाट सीट पर बीरेंद्र सिंह व चौटाला परिवार को हरा कर भाजपा का कमल खिलाया है। ऐसे में उनका भी प्रभाव माना जा रहा है। इसी प्रकार नरवाना से विधायक बने कृष्ण बेदी इससे पहले एक बार ही विधायक रहे हैं। सरकार के साथ बेदी संगठन में भी खासा प्रभाव रहते हैं। वे भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं। भाजपा के तीसरे विधायक सफीदों से रामकुमार गौतम बने हैं। रामकुमार गौतम ने सफीदों में पहली बार विधानसभा क्षेत्र से बाहर के व्यक्ति की जीत का रिकार्ड बनाया है। वहीं गौतम का राजनीतिक अनुभव भी काफी है। उनको भी मंत्रीमंडल में जगह मिल सकती है।

Jind News : जींद में 5 में से 4 विधायक भाजपा के, सरकार में महत्वपूर्ण भागीदारी की उम्मीद, पिछली बार मिला था डिप्टी सीएम का पद
Jind News : जींद में 5 में से 4 विधायक भाजपा के, सरकार में महत्वपूर्ण भागीदारी की उम्मीद, पिछली बार मिला था डिप्टी सीएम का पद

उचाना कलां को पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व पूर्व उप उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का गढ़ माना जाता है। उचाना से इस बार जजपा से स्वयं दुष्यंत चौटाला व बीरेंद्र सिंह परिवार से उनके बेटे व पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस से चुनाव लड़े। देवेंद्र अत्री ने दोनों के बीच से इस सीट को निकाल कर अपनी खास राजनीतिक पहचान बनाई है। सरकार में हमेशा ही उचाना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यहां से बीरेंद्र सिंह प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं तो दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री। अब देवेंद्र अत्री को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी