Julana nagar palika chairmain : विनेश फोगाट के विधानसभा में खिला BJP का कमल, भीतरघात से भाजपा प्रत्याशी का जीत का मार्जिन घटा

Sonia kundu
5 Min Read

Julana nagar palika chairmain : रेसलर और विधायक विनेश फोगाट के विधानसभा क्षेत्र में हुए चेयरमैनी के चुनाव में भाजपा ने कमल खिला दिया है। भाजपा प्रत्याशी डा. संजय जांगड़ा ने 671 वोटों से जीत तो हासिल कर ली लेकिन भाजपा के भीतरघात ने जीत का मार्जिन कम कर दिया। सीएम नायब सिंह सैनी समेत 9 मंत्रियों ने डा. संजय जांगड़ा के पक्ष में प्रचार किया था और भाजपा के सामने मुकाबले में दूसरी पार्टी से भी कोई नहीं थी। इसके बावजूद भी जीत-हार का अंतर काफी कम ही रहा। डा. संजय जांगड़ा को 3775 वोट और निर्दलीय जोगेंद्र लाठर को 3100 वोट मिले हैं।

भाजपा (BJP) की जीत का मार्जिन कम रहने के कई कारण माने जा रहे हैं। पहला बड़ा कारण ये माना जा रहा है कि जुलाना क्षेत्र से भाजपा के 15 स्थानीय नेताओं ने चेयरमैनी के लिए आवेदन किया था। सभी को दरकिनार करते हुए भाजपा ने डा. संजय जांगड़ा को उम्मीदवार बनाया। उन पर बाहरी का टैग लगा।

Julana nagar palika chairmain : Julana Municipality Chairman Dr. Sanjay Jangra BJP's victory
Julana nagar palika chairmain : Julana Municipality Chairman Dr. Sanjay Jangra BJP’s victory

ऊपर के मन से तो भाजपा (BJP) के दूसरे नेता साथ दिखे लेकिन अंदरखाने इन नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी को जीताने के लिए ज्यादा प्रयास नहीं किए। जीत के मार्जिन कम होने का दूसरा बड़ा कारण ये था कि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में महाजन समाज से प्रत्याशी ने 1151 वोट लिए। ये वोट भाजपा को ही जाने थे।

जुलाना लाइन पार निर्दलीय उम्मीदवार वकील ने भी भाजपा के वोट काटने का काम किया। इसके अलावा दूसरे नंबर पर रहने वाले निर्दलीय उम्मीदवार जोगेंद्र उर्फ गल्लू लाठर को पंचायती उम्मीदवार बनाया गया था। उसे अपने सभी वार्डों से वोट मिले। हालांकि गल्लू लाठर के गढ़ में भी भाजपा 400 के करीब वोट लेने में सफल रही।

Julana Nagar Palika : कांग्रेस के मैदान में नहीं होने का मिला फायदा

जुलाना विधानसभा क्षेत्र लोकदल और कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है लेकिन चेयरमैनी के इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा. संजय जांगड़ा को सबसे बड़ा फायदा कांग्रेस के मैदान में नहीं होने का मिला। कांग्रेस पार्टी ने न तो अपना उम्मीदवार उतारा और न ही खुलकर किसी को समर्थन दिया। जुलाना से विधायक भी कांग्रेस की विनेश फोगाट है लेकिन उन्होंने भी किसी प्रत्याशी का समर्थन नहीं किया।

Julana nagar palika chairmain : Julana Municipality Chairman Dr. Sanjay Jangra BJP's victory
Julana nagar palika chairmain : Julana Municipality Chairman Dr. Sanjay Jangra BJP’s victory

इस कारण विनेश फोगाट के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का कमल खिल गया। हालांकि लोकसभा और विधानसभा दोनों ही चुनावों में नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा को कांग्रेस से ज्यादा वोट मिले थे। जुलाना नगर पालिका क्षेत्र में विनेश फोगाट से ज्यादा वोट योगेश बैरागी को मिले थे। ग्रामीण क्षेत्र में विनेश को ज्यादा वोट मिले और वह जीत गई थी। लोकसभा चुनावों में भी मोहनलाल बड़ौली को सतपाल ब्रह्मचारी से ज्यादा वोट मिले थे। इसका फायदा भाजपा को नगर पालिका चुनाव में मिला और भाजपा प्रत्याशी डा. संजय जांगड़ा की जीत हुई।

Julana nagar palika : सीएम समेत 9 नेताओं ने किया था प्रचार

जुलाना नगर पालिका चुनावों में प्रचार के लिए सीएम नायब सैनी, मंत्री कृष्ण बेदी, मंत्री कृष्ण लाल पवांर, श्रुति चौधरी, डिप्टी स्पीकर डा कृष्ण लाल मिड्ढा, उचाना विधायक देवेंद्र अत्री, सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम, राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने जनसभाएं की थी।

भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, महामंत्री डा. राज सैनी समेत भाजपा की टीम ने उम्मीदवार की घोषणा होते ही लाव-लश्कर डाल लिया था। तब जाकर भाजपा को जुलाना का किला फतह करने में सफलता मिल पाई है। नवनियुक्त चेयरमैन डा. संजय जांगड़ा ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जुलाना में विकास के कार्य करवाए जाएं।

Julana nagar palika chairmain : Julana Municipality Chairman Dr. Sanjay Jangra BJP's victory
Julana nagar palika chairmain : Julana Municipality Chairman Dr. Sanjay Jangra BJP’s victory

चेयरमैन के उम्मीदवारों को मिले इतने वोट

चेयरमैन पद के लिए किसको कितने मिले वोट
उम्मीदवार -वोट
डा संजय कुमार -3771
अमरजीत सिंह-145
कौशल कुमार-88
जोगेंद्र लाठर- 3100

ठंडीराम- 106
​दिनेश कुमार- 117
मोहिंद्र सिंह- 496
वकील- 663
सुनील कुमार-1151
जीत भाजपा प्रत्याशी डा संजय जांगड़ा- 671

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।