Kal ka mausam : हरियाणा में 12 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम ! 10-12 फरवरी के बीच बढ़ेगी ठंड, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Sonia kundu
1 Min Read

Kal ka mausam : हिसार : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 12 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि 8 और 9 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

10-12 फरवरी के दौरान ऐसा रहेगा मौसम

10 फरवरी से 12 फरवरी के बीच उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिशा से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।सुबह और देर रात कुछ इलाकों में हल्की धुंध पड़ने की संभावना है।

किसानों और आमजन को सलाह

8-9 फरवरी को हल्की ठंड के लिए तैयार रहें। 10 फरवरी से तापमान में गिरावट हो सकती है, इसलिए फसलों को ठंडी हवाओं से बचाने के लिए आवश्यक उपाय करें। सुबह और रात के समय सफर करने वाले यात्री धुंध के कारण सावधानी बरतें।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण