Kal ka mausam kaisa rhega : 13 जनवरी से तेज सर्दी का तीसरा दौर होगा शुरू, 22 दिन तक शीतलहर, देखें मौसम अपडेट

Sonia kundu
4 Min Read

Kal ka mausam kaisa rhega : मौसम विभाग ने एक बार फिर फोरकास्ट जारी किया है। कल से तीसरे दौर की शर्दी शुरू होने जा रही है। अगले 20 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह ओले-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन सिस्टम के आगे जाने के बाद ठंड का असर बढ़ जाएगा। 13 जनवरी से फिर से पारा लुढ़क जाएगा।

बता दें कि पिछले (aaj ka mausam)  कुछ दिन से बर्फीली हवा चलने से प्रदेश के शहरों में दिन-रात कड़ाके की ठंड पड़ी। पिछली 4 रात से पारा काफी नीचे लुढ़का है। यह दौर शनिवार से थम जाएगा।

How will tomorrow's weather look: The third phase of severe cold will start from January 13, cold wave will last for 22 days, see weather updates.
Kal ka mausam kaisa rhega

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फ पिघलने से ठंड का असर बढ़ेगा। वहीं, हवा की रफ्तार भी बढ़ेगी। शुक्रवार को जेट स्ट्रीम हवा की रफ्तार 250 किमी प्रतिघंटा तक रही।

Kal ka mausam : बारिश ने बढाई ठिठुरन, फसलों के लिए फायदेमंद, आज भी बारिश

कडाके की ठंड कोई कोर कसर नही छोड़ रही है। रातभर घना कोहरा छाया रहा। वहीं शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते दिनभर आकाश में बादल छाए रहे और शाम को बूंदाबांदी तथा बारिश भी हुई। जिससे किसानों की बांछे भी खिल उठी।

बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सूर्य देव के दर्शन नही हुए। पूर्व की तरफ से चली ठंडी हवा से कंपकपी छुटती रही। कडाके की ठंड तथा बूंदाबांदी व बारिश का असर जनजीवन पर साफ देखने को मिला। मौसम को देखते हुए लोगों ने जल्दी से कामकाज निपटाए और घरों में दुबक गए। बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 90 प्रतिशत तथा हवा कि गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। आकाश में छाए बादलों का जमावड़ा बना रहा और बारिश के आसार भी बने रहे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बारिश के साथ धुंध की भी संभावना है। तापमान में और गिरावट आएगी। ठंड से राहत मिलने के फिलहाल आसार नही हैं।

फसलों के लिए बारिश फायदेमंद और आज भी बारिश की संभावना

शनिवार को जिले में हुई बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। एक पखवाड़े में रबी फसल बिजाई के बाद यह दूसरी बारिश है। जबकि नव वर्ष में यह पहली बारिश है। बारिश ने काफी हद तक फसलों में पानी की कमी को पूरा कर दिया है।

इससे फसलों विशेषकर गेहूं, जौं, पशुचारा तथा सब्जियों को काफी फायदा मिला है। फसलों को अच्छी ग्रोथ मिलने के साथ उनमें फुटाव अच्छा होगा। रविवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

 

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।