Mausam Update: हरियाणा में ठंड का आगाज़, नवंबर के अंत तक पड़ सकती है कड़कती सर्दी, डॉक्टरों ने अलर्ट रहने की दी सलाह

Anita Khatkar
3 Min Read

Mausam Update: हरियाणा में हल्की गुलाबी ठंड का मौसम आ चुका है। दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे प्रदेशवासियों को ठंड का एहसास होने लगा है। पिछले 24 घंटों में तापमान में सामान्य से 0.3 डिग्री की गिरावट आई है। कुछ जिलों में खासकर सुबह के समय ठंड बढ़ने की खबर है, जिनमें रोहतक, सिरसा और करनाल प्रमुख हैं। वहीं, सोनीपत और हिसार में रातें ठंडी हो रही हैं।

Mausam Update: मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि नवंबर के अंत तक ठंड में और भी वृद्धि हो सकती है और यह मौसम इतना सर्द हो सकता है कि लोगों को हड्डियों को कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़े। इस समय मौसम में ठंडक का असर महसूस होने लगा है, लेकिन आगामी दिनों में ठंड और अधिक बढ़ सकती है।

AQI में राहत

Mausam Update: वहीं, वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है। प्रदेश के कई जिलों में एक्यूआई स्तर में राहत आई है। भिवानी जिले में शुक्रवार सुबह एक्यूआई 261 दर्ज किया गया। गुरुग्राम का एक्यूआई 289, पंचकूला का 228 और हिसार का 213 था। हालांकि, कुछ जिलों में वायु गुणवत्ता अब भी खराब बनी हुई है, जैसे कि भिवानी और गुरुग्राम। लेकिन अंबाला, पलवल, करनाल और कैथल जैसे जिलों में वायु गुणवत्ता काफी बेहतर देखी गई। अंबाला में 122, पलवल में 116, करनाल में 135 और कैथल में 138 एक्यूआई दर्ज किया गया।

Mausam Update: हरियाणा में ठंड का आगाज़, नवंबर के अंत तक पड़ सकती है कड़कती सर्दी, डॉक्टरों ने अलर्ट रहने की दी सलाह
Mausam Update: हरियाणा में ठंड का आगाज़, नवंबर के अंत तक पड़ सकती है कड़कती सर्दी, डॉक्टरों ने अलर्ट रहने की दी सलाह

बदलते मौसम को लेकर अलर्ट

Mausam Update: मौसम में बदलाव और ठंड को लेकर डॉक्टरों ने अलर्ट जारी किया है। डॉक्टर गोविंद यादव ने बदलते मौसम के बीच बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर उन लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है, जो पहले से किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं। डॉक्टर गोविंद यादव के अनुसार जिन जिलों में वायु गुणवत्ता अभी भी खराब है, वहां के बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर कम निकलने की सलाह दी गई है, ताकि वे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकें।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।