मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, आज इन 7 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल

Parvesh Malik
2 Min Read
Today Haryana Rain Alert: हरियाणा के हर क्षेत्र में मानसून इस बार जमकर मेहरबान है। कल हरियाणा के कई क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी ने लोगों को निराश किया, मगर दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली और बादलों ने सूरज से लुका-छिपी कवायद शुरू कर दी। देखते ही देखते जमकर बरसात हुई, जिससे मौसम का मिजाज ठंडा हो गया।
बरसात का लोगों ने खूब आनंद उठाया लेकिन कई जगह जलभराव के चलते दिक्कतें भी देखने को मिलीं। मौसम विभाग ने आज फिर फरीदाबाद समेत कई जिलों में हल्की बरसात की आशंका जताई है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन का ज्यादात्तर तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ केंद्र के मुताबिक हरियाणा के 7 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और मेवात में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। बरहाल् पूरे प्रदेश में बरसात के आसार बने हुए हैं और मौसम विभाग ने सभी जिलों में खराब मौसम की संभावना जताई है।
बुधवार को 11 जिलोंं में बरसात हुई
हमारे पाठकों को बता दें कि, बुधवार को प्रदेश के 11 जिलों में जमकर बरसात हुई। इस कारण पूरे प्रदेश मौसम का मिजाज ठंडा और सामान्य रहा। बरसात के आंकड़ों देखें तो सबसे कम बरसात कैथल 89.3 मिमी और जींद 91.1 मिमी में हुई है, जबकि यमुनानगर में सबसे अधिकत्तम 376.1 मिमी बरसात दर्ज की गई है।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी