Haryana Monsoon Update : हरियाणा में मंगलवार को हुई झमाझम बरसात के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है। हरियाणा में मंगलवार (12 अगस्त) को 10 जिलों में बरसात हुई थी, जिसमें अंबाला, कैथल, पानीपत, यमुनानगर और फरीदाबाद में तेज बरसात हुई तो करनाल, सोनीपत, जींद, पलवल और चरखी दादरी में बूंदाबांदी हुई। पाठको बता दें कि मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक पूरे राज्य में बरसात का अलर्ट जारी किया है। अब तक प्रदेश में सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक बरसात हो चुकी है।
कैसा रहा अब तक मौसम और आगे कैसा रहेगा मौसम आए जानें
बता दें कि, हरियाणा के पलवल जिले का ज्यादात्तर तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। फिलहाल मौसम विभाग IMD ने आज यानी 13 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल में 50 से 75 प्रतिशत क्षेत्र में तेज बरसात की आशंका जताई है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है जैसे कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 25 से 50 प्रतिशत क्षेत्र में मध्यम बरसात होने की आशंका है।

वहीं जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25 प्रतिशत क्षेत्रों में हल्की बरसात की आशंका जताई है। हरियाणा में आज सुबह का तापमान 25°C डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 28°C जैसा महसूस होने की आशंका जताई हैं। हरियाणा में सुबह बरसात होने की आशंका 0% है, और हवा की गति 4km/h रहेगी, ओर वही अंबाला जिले का सुबह का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है और आसमान में हल्के काले बादल छाए हुए हैं।
हरियाणा में अगले दो दिन यह रहेगी स्थिति
14 अगस्तः यमुनानगर में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। 4 जिलों अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला और करनाल में गरज-चमक के साथ बारिश होगी, इनमें यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक में मध्यम बरसात की आशंका है। जींद, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत क्षेत्र में बरसात और सिरसा में हल्की बरसात के आसार हैं।
15 अगस्तः पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में यलो अलर्ट जारी किया गया है.यहां गरज-चमक के साथ तेज बरसात होगी, इसके अतिरिक्त करनाल और कुरुक्षेत्र में भी मध्यम से तेज बरसात की संभावना बनी रहेगी। वहीं जींद, कैथल, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत क्षेत्रों में बरसात की आशंका है और सिरसा में बूंदाबांदी के साथ बरसात होने की आसार है।