जींद में सहकर्मी के साथ भागी दो बच्चों की मां

Parvesh Malik
2 Min Read

घर से काम पर जाने की बात कहकर निकली थी, कैश, सोने-चांदी के गहने ले गई

two children’s Mother eloped: हरियाणा के जींद में 32 वर्षीय महिला घर से नकदी, गहने लेकर भाग गई। काम पर जाने की बात कहकर महिला निकली थी, इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। महिला के पति के आरोप है कि वह उसके साथ काम करने वाले विक्रम नाम के युवक के साथ निकली है। सदर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में जींद के अनूपगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 13 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसको एक बेटा, एक बेटी है। उसकी पत्नी बुरा बनाने की फैक्ट्री में काम करती थी। सात जुलाई को उसकी पत्नी फैक्ट्री में काम करने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद देर शाम तक घर नहीं लौटी।

उसने फैक्ट्री में पता किया तो वहां भी नहीं मिली। उसे शक है कि उसकी पत्नी विक्रम के साथ चली गई है। वह उसी फैक्ट्री में काम करता था। उसकी पत्नी जाते समय घर से 10 हजार रुपए, चांदी की पाजेब, सोने के गहने, सोने का ओउम भी ले गई। हर जगह उसने तलाश किया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी, चोरी के अलावा संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी