Jind Crime News : जींद में युवक का मर्डर! छोटे भाई समेत पांच-सात लोगों ने तेजधार हथियार से किए वार, व्यापार को लेकर रहता थ झगड़ा

Parvesh Malik
2 Min Read

Jind Crime News : हरियाणा के जींद में छोटे भाई ने पांच-सात युवकों के साथ मिलकर बड़े भाई का मर्डर कर दिया। भिवानी रोड रेलवे पुल पर हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी ट्रेन एक्सीडेंट दिखाना चाहते थे और मृतक के शव को रेलवे लाइन पर डालते, इससे पहले ही एक गाड़ी आ गई, जिसके चलते मृतक को छोड़ कर आरोपी फरार हो गए। मृतक की पहचान दुर्गा कालोनी निवासी राममेहर उर्फ रामा के रूप में हुई है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार भिवानी रोड की दुर्गा कालोनी निवासी 40 वर्षीय राममेहर उर्फ रामा का अपने छोटे भाई सोनू के साथ झगड़ा रहता था। राममेहर उर्फ रामा सुअर पालने का व्यापार करता था और साथ में कबाड़ी की दुकान की हुई थी। शनिवार रात को भी सोनू के साथ रामा का झगड़ा हुआ था। इसके बाद सोनू ने अपने बेटों, भांजे के साथ मिलकर रामा को मारने का प्लान बनाया और भिवानी रोड पर रेलवे फ्लाईओवर पर हथियारों के साथ रामा का इंतजार करने लगे। रात 10 बजे के करीब रामा बाइक पर आया तो उस पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया।

इसमें राममेहर उर्फ रामा की मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को कंबल में लपेटकर आरोपी रेलवे फ्लाईओवर से नीचे उतार कर रेलवे लाइन पर रखना चाहते थे, ताकि यह ट्रेन हादसा दिख सके लेकिन इससे पहले ही एक गाड़ी आ गई और गाड़ी को देखकर आरोपी मृतक को छोड़ वहां से फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मृतक के शव को अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक राममेहर उफ रामा को आठ बच्चे हैं। इनमें पांच लड़के और तीन लड़कियां हैं।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।