Narnaul news: शादी के दिन लड़की ने फेरों के समय शादी से किया इंकार; दूल्हे ने दारू पी है कहकर बॉयफ्रेंड संग फरार? बैरंग लौटी बारात

Anita Khatkar
2 Min Read

Narnaul news:हरियाणा के नारनौल जिले में एक शादी के दौरान लड़की ने शादी के फेरों से पहले ही शादी करने से मना कर दिया, जिससे बारात को बैरंग लौटना पड़ा। यह घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वरमाला और स्टेज पर आशीर्वाद लेने के बाद, दुल्हन ने अचानक फेरे लेने से इनकार कर दिया।

शादी के समारोह में आया अनहोना मोड़

नांगल चौधरी के एक गांव निवासी युवक की शादी 26 नवंबर को नांगल चौधरी के एक मैरिज पैलेस में होनी थी। बारात के पहुंचने पर लड़की पक्ष ने स्वागत किया और कार्यक्रम भी धूमधाम से शुरू हुआ। वरमाला की रस्म के बाद, दूल्हा और दुल्हन दोनों ने स्टेज पर आशीर्वाद लिया, लेकिन जब फेरे लेने का समय आया तो लड़की ने लड़के के साथ शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में बहस हुई, लेकिन अंत में बारात बैरंग लौट गई।

लड़की का बॉयफ्रेंड साथ आने की चर्चा

बारात के लौटने के बाद, यह चर्चा भी जोरों पर है कि लड़की का दिल्ली में रहने वाला बॉयफ्रेंड शादी के समारोह में मौजूद था। कुछ लोगों का कहना है कि स्टेज पर भी वह लड़का-लड़की के पास था और फेरे लेने के समय उसने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर शादी से इनकार किया।

लड़की ने शराब के कारण शादी से किया इंकार

लड़की पक्ष के गांव वालों के मुताबिक, लड़की का कहना था कि लड़के और उसके पिता ने शराब पी रखी थी और वह शराबी परिवार में शादी नहीं करना चाहती थी। इस कारण ही उसने शादी से मना कर दिया।

यह घटना इलाके में तेजी से फैल रही है और लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस को इस घटना की सूचना नहीं दी गई, लेकिन अब यह मामला स्थानीय चर्चा का हिस्सा बन चुका है।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण