जींद में चाबरी गांव के सरपंच की गोली मारकर हत्या, उसी की लाइसेंसी पिस्तौल छीन मारी गोली

Parvesh Malik
2 Min Read

Jind Crime : हरियाणा के जींद में सरपंच की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। सरपंच रात को जींद से घर की तरफ लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात युवकों ने सरपंच के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसकी लाइसेंसी पिस्तौल छीनकर उसके सिर में गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव को जींद के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।

जानकारी के अनुसार जींद के चाबरी गांव का सरपंच रोहताश वीरवार शाम को अपने किसी काम से जींद आया हुआ था। अपना काम निपटाकर रोहताश रात को साढ़े 12 बजे के करीब अपने घर की तरफ आ रहा था। पिंडारा से रधाना गांव के बीच अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ छीना-झपटी करते हुए उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली और उसको गोली मार दी।

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक के पास ही उसकी लाइसेंसी पिस्तौल भी मिली है। हालांकि मोबाइल फोन और कागज सही सलामत मिले हैं। पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिली तो सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हत्यारों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर सर्च अभियान चलाया लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया।

रोहताश मूल रूप से सोनीपत के गामड़ी का रहने वाला है लेकिन 25 साल पहले चाबरी गांव में आकर रहने लगा था। यहीं पर उसने अपनी सारी आईडी बनवाई हुई हैं। MPHW था और गांव में सरपंची के साथ-साथ लोगों को दवा वगैरह भी देता था।

14 अगस्त 2023 को 197 वोटों से जीतकर बना था सरपंच
2022 में हुए सामान्य पंचायती चुनावों में चाबरी और उसके साथ लगते गांव भिड़ताना में पंचायती चुनावों का बहिष्कार किया हुआ था। इस कारण वहां चुनाव नहीं हो पाए। इसके बाद 14 अगस्त 2023 को चाबरी और भिड़ताना गांव में पंचायती चुनाव हुए थे। इसमें रोहताश 197 वोटों से जीता था।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी