जींद में BJP के पूर्व मंडलाध्यक्ष के बेटे की हत्या, प्राइवेट अस्पताल चलाता था, रात को घर लौटते तीन लोगों पर किया हमला

Parvesh Malik
2 Min Read

Jind BJP Leader’s Son Murder : हरियाणा के जींद में BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे की अज्ञात बदमाशों ने चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतक प्राइवेट अस्पताल चलाता था और रात को अपने साले और एक अन्य डॉक्टर के साथ घर लौट रहा था तो रास्ते में बदमाशों ने घेर कर उन पर हमला कर दिया। इसमें एक की मौत हो गई जबकि बाकी दो घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार सफीदों क्षेत्र के मुआना गांव का विकास शर्मा सफीदों में अनुज मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल चलता था। उनके पिता शिवकुमार शर्मा भाजपा में मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा भी पार्टी में कई पदों पर शिवकुमार शर्मा ने काम किया है। विकास शर्मा वीरवार रात को 11 बजे के करीब अपने साले और लीलावती अस्पताल के डॉक्टर अनिल शर्मा के साथ घर की तरफ जा रहे थे।

रामपुरा रोड पर पहुंचते ही अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें विकास शर्मा को ज्यादा गंभीर चोटें आई। तीनों को पानीपत के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। वहां डॉ. विकास शर्मा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. अनिल और विकास शर्मा के साले को भी चोटें आई हैं लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। शिव कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार क्राइम रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष के बेटे की सरे राह चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी जा रही है तो आम आदमी कहां से सुरक्षित होगा।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी