Jind News : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जींद से करनाल गए 44 विद्यार्थी

Parvesh Malik
1 Min Read

Jind News : पीएमश्री स्कूलों में पढ़ने वाले जींद जिले के 44 विद्यार्थी करनाल में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रविवार को रवाना हुए। यह प्रतियोगिता 10 व 11 फरवरी को होगी। एपीसी रणधीर ढिल्लों ने विद्यार्थियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ढिल्लों ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में छठी से आठवीं कक्षा के 22 और नौवीं से 12वीं कक्षा के 22 विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियों के लिए अलग-अलग 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शाटपुट व डिस्कस थ्रो जैसी प्रतियोगिता होंगी। विद्यार्थियों के साथ दो कोच गोमती देवी और सुनील कुमार को भेजा गया है।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी