आज पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार, 13 जिलों में येलो अलर्ट, सामान्य से 11 प्रतिशत ज्यादा बरस चुके बदरा

Parvesh Malik
4 Min Read

Haryana Monsoon Update : भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) के अनुसार मंगलवार को हरियाणा के सभी जिलों में झमाझम बारिश के आसार हैं। 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इनमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल शामिल हैं।

कुछ जिलों को छोड़कर बाकी आधे से ज्यादा हरियाणा में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। सबसे कम बारिश कैथल में 98.2 एमएम हुई है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 470 एमएम हो चुकी है। प्रदेश में केवल कैथल ही ऐसा जिला है, जहां 100 एमएम से कम बारिश हुई है जबकि यमुनानगर और महेंद्रगढ़ में बारिश का आंकड़ा 400 एमएम के पार जा चुका है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है। इसके बाद आगामी कुछ दिनों में हल्की बारिश होगी।

There is a possibility of heavy rain in the entire state today, yellow alert in 13 districts, clouds have already rained 11 percent more than normal
There is a possibility of heavy rain in the entire state today, yellow alert in 13 districts, clouds have already rained 11 percent more than normal

सामान्य से 11 प्रतिशत बरस चुके बदरा
मौसम विभाग के अनुसार जुलाई 2025 में इस सीजन के दौरान अब तक हरियाणा प्रदेश की औसतन बारिश 212 एमएम दर्ज की गई। जबकि सामान्यत: 191.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। जो प्रदेश में 11 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। हालांकि इस बार मानसून दक्षिण हरियाणा पर ज्यादा मेहरबान रहा और जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, सिरसा समेत 9 जिलों में सामान्य से भी कम बारिश हुई है।

हरियाणा में अब तक हुई जिला वाइज बरसात
जिला — बरसात
अंबाला — 216.4 एमएम
भिवानी — 162 एमएम
चरखी दादरी— 314.3 एमएम
फरीदाबाद — 159.5 एमएम
फतेहाबाद — 114.2 एमएम
गुरुग्राम — 252.0 एमएम
हिसार — 187.1 एमएम
झज्जर — 283.4 एमएम
जींद — 105.1 एमएम
कैथल — 98.2 एमएम
करनाल — 165 एमएम
कुरुक्षेत्र — 288.6 एमएम
महेंद्रगढ़ — 418.8 एमएम
नूंह — 387.8 एमएम
पलवल — 223.6 एमएम
पंचकूला — 177.9 एमएम
पानीपत — 133.5 एमएम
रेवाड़ी — 344.9 एमएम
रोहतक — 281.6 एमएम
सिरसा — 129.7 एमएम
सोनीपत — 145.1 एमएम
यमुनानगर — 470.9 एमएम

There is a possibility of heavy rain in the entire state today, yellow alert in 13 districts, clouds have already rained 11 percent more than normal
There is a possibility of heavy rain in the entire state today, yellow alert in 13 districts, clouds have already rained 11 percent more than normal

बरसात का पूर्वानुमान

29 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना : चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल।
इन जिलों में मध्यम बारिश के आसार : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी।
इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना : कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा।

30 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान :
इन जिलों में मध्यम बारिश के रहेंगे आसार : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़।
इन जिलों में हल्की बारिश : सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक।

31 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान :
इन जिलों में मध्यम बारिश बारिश की संभावना : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबा, मेवात, पलवल।
इन जिलों में हल्की बारिश के आसार : कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी।
इन जिलों में रहेगी बूंदाबांदी : सिरसा, फतेहाबाद, हिसार।

 

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण