हरियाणा के आज इन 10 जिलों में होगी झमाझम बरसात, जानें यहां आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Parvesh Malik
3 Min Read

Haryana Monsoon Update : हरियाणा में मानसून से बरसात में भी काफी इजाफा देखने को मिला। हरियाणा मेंं अब तक सामान्य से 39% प्रतिशत ज्यादा बरसात मौसम विभाग ने इस सीजन दर्ज की है। वहीं कल यानी 17 जुलाई को प्रदेश के महेंद्रगढ़ जिले में सबसे ज्यादात्तर तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सबसे कम तापमान यमुनानगर जिले में 27.1 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला।

प्रदेश में आज सुबह का तापमान 27°C डिग्री सेल्सियस है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं, हरियाणा में शुक्रवार (18 जुलाई) यानी आज भी मौसम खराब रहने की आशंका जताई गई है।

आज इन 10 जिलों में होगी जमकर बरसात

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक 10 जिलों में तेज बरसात होने की आशंका हैं। ये जिले सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल शामिल हैं।

There will be heavy rain in these 10 districts of Haryana today, know how the weather will be in your city here
There will be heavy rain in these 10 districts of Haryana today, know how the weather will be in your city here

इसके अतिरिक्त फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के कुछ हिस्सों में बरसात की आशंका है। वहीं, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत के भी कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। आज के बाद अगले 2 दिन मौसम साफ रहने की आशंका हैं। गुरुवार को भी भिवानी, महेंद्रगढ़, जींद, चरखी दादरी और नूंह में तेज बरसात हुई, जबकि, यमुनानगर में बूंदाबांदी हुई थी।

सक्रिय मानसून का आज लास्ट दिन

कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान के मुताबिक, इस बार मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा बीकानेर, ग्वालियर, प्रयागराज, डाल्टनगंज, दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं प्रदेश की ओर लगातार आ रही हैं। इससे राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से हरियाणा में मानसून की सक्रियता 18 जुलाई तक रहेगी।

इस दौरान प्रदेश का मौसम परिवर्तनशील रहने और ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में हवाओं व गरज-चमक के साथ बरसात होने की आशंका है। इससे वातावरण में नमी की ज्यादा बने रहने की संभावना है।  मौसम विभाग के मुताबिक, 2025 में इस सीजन के दौरान अब तक हरियाणा प्रदेश में औसतन 185 एमएम बरसात दर्ज की गई है। जबकि, सामान्यतः यहां 133.2 एमएम बरसात होती थी ओर इस बार हरियाणा में 39 प्रतिशत ज्यादा बरसात हो चुकी है।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण