जींद जिले के उचाना विधानसभा क्षेत्र (Uchana Politics) में शुरुआत से ही कांटे का मुकाबला रहा। कभी कोई आगे तो कभी कोई आगे कम वोटों से नजर आया। एक राउंड में 14 बूथों की गिनती हुई। 223 बूथों के 14 राउंड बनाए गए थे। टाप तीन नंबर पर रहे प्रत्याशियों में से 8 राउंड में कांग्रेस जीती तो सात राउंड में भाजपा ने जीत दर्ज की। एक राउंड में निर्दलीय प्रत्याशी विरेंद्र घोघड़ियां ने एकतरफा जीत हासिल की। चुनाव परिणाम सांस रोकने वाले थे।
हर कोई चुनाव परिणामों को लेकर पल-पल की जानकारी लेता नजर आया। कम मतों की जीत का मुकाबला होने से दोनों पार्टियों के समर्थक परिणाम घोषित नहीं होने तक जानकारी लेते रहे। इंटरनेट मीडिया (Uchana Politics) पर कभी किसी की जीत तो कभी किसी की जीत की खबरें वायरल होने से समर्थकों की सांसों को अटकती रही। अंत के पांच राउंडों में से चार में भाजपा ने जीत दर्ज की।

Uchana Politics
राउंड -देवेंद्र अत्री -बृजेंद्र सिंह -वीरेंद्र घोघड़ियां
1. -3373 -4310 -1427
2. -2029 -2454 1145
3. -3100 -2926 -1597
4. -2713 -4702 -1440
5. -3169 -4102 -1189
6. -3253 -2379 -1822
7. -2225 -2796 -1675
8. -3682 -2973 -1910
9. -1502 -1905 -6420
10. -2862 -3510 -1368
11. -2416 -3604 -1267
12. -3992 -2627 -590
13. -3646 -2210 -2254
14. -4803 -2078 -1947
15. -2863 -2512 -2547
16. -2843 -3025 -2554