हरियाणा के आज 14 जिलो में मौसम रहेगा साफ, इन जिलों में उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

Parvesh Malik
2 Min Read

Today Haryana Weather : आज मौसम पूरे हरियाणा में लगभग साफ रहेगा, कुछ क्षेत्रो में कम बरसात होने की संभावना है। आज हरियाणा में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है और यही कल 26 जुलाई को स्थिति बनी रहेगी। क्योंकि आज और कल बरसात होने की कम संभावना है।

हरियाणा के 14 जिलों में मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग के मुताबिक आज हरियाणा के 14 जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में थोड़ी बरसात होने की आशंका जताई है। वहीं दो दिन बाद 27 जुलाई से फिर से मानसून सक्रिय होगा और पूरे हरियाणा में फिर से झमाझम बरसात होगी। 27 जुलाई को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बरसात का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अबतक हरियाणा में कितनी हुई बरसात

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में अब तक सामान्य से 23 प्रतिशत ज्यादा बरसात दर्ज की गई है। 24 जुलाई तक औसतन 170.3 एमएम बरसात होनी चाहिए थी, मगर 208.8 एमएम बरसात अब तक दर्ज की जा चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बरसात यमुनानगर में 472.3 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में दर्ज की गई है।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी