Sabse fit desh kaun hai: हाल ही में वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर को दुनिया का सबसे फिट देश माना गया है। जापान और दक्षिण कोरिया क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में भारत का स्थान 112वां है, जो देश में शारीरिक निष्क्रियता और स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियों को दर्शाता है।
Sabse fit desh kaun hai: भारत में शारीरिक निष्क्रियता और स्वास्थ्य चुनौतियाँ
रिपोर्ट बताती है कि भारत में लगभग 45% आबादी अस्वस्थ है, और 50% से अधिक वयस्क पर्याप्त शारीरिक गतिविधि नहीं करते। महिलाओं की स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है, जहाँ 57.2% महिलाएँ स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों को पूरा नहीं कर पातीं। इसके अतिरिक्त, भारत में 23% लोग उच्च रक्तचाप और डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं, जिससे देश की फिटनेस रैंकिंग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
फिट देशों के शीर्ष-5 में एशियाई देश प्रमुख
Sabse fit desh kaun hai: रिपोर्ट के अनुसार, फिटनेस रैंकिंग में टॉप-5 देशों में सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान और इजराइल शामिल हैं। इस रैंकिंग को तय करने में उच्च जीवन प्रत्याशा, सक्रिय जीवनशैली और मजबूत स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को प्रमुख मानकों के रूप में लिया गया। इसके साथ ही, नॉर्वे, आइसलैंड और स्वीडन जैसे यूरोपीय देश भी टॉप-10 में शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, फिट देशों के रैंकिंग स्कोर में सिंगापुर 96.2 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, जापान 95.3 अंकों के साथ दूसरे, दक्षिण कोरिया 95.1 अंकों के साथ तीसरे, ताइवान 94.3 अंकों के साथ चौथे और इजराइल 94.2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है, जबकि भारत 61.3 अंकों के साथ 112वें स्थान पर है।
Sabse fit desh kaun hai: फिटनेस के क्षेत्र में यूरोप और एशिया अग्रणी
रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि यूरोप और एशिया के देश फिटनेस के क्षेत्र में आगे हैं। हालाँकि, भारत में फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ी है, लेकिन जीवनशैली और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की आवश्यकता है ताकि लोग अधिक सक्रिय और स्वस्थ जीवन जी सकें।