जींद में हनीट्रैप के मामले में विधवा महिला गिरफ्तार, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे मांगे एक लाख, 50 हजार लेते काबू

Parvesh Malik
3 Min Read

Jind Honeytrap Case : हरियाणा के जींद में 60 वर्षीय व्यक्ति को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में जींद पुलिस ने एक विधवा महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने एक लाख रुपए की डिमांड की थी और 50 हजार रुपए में उनका समझौता हो गया था। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी तो ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की अगुआई में जाल बिछाकर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधवा महिला तीन बच्चों की मां बताई जा रही है। महिला के कब्जे से 50 हजार रुपए की राशि को भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार सोनीपत जिले के 62 वर्षीय एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि जींद के निडाना गांव की एक महिला ने उसके साथ जान-पहचान बनाई और उसके साथ बातें करनी शुरू कर दी। इसके बाद उसे मिलने के लिए बुला लिया। 25 मार्च को वह उससे मिलने चला गया। इस दौरान महिला ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। कुछ दिन के बाद महिला ने उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपए मांगे। इसके बाद 50 हजार रुपए में दोनों के बीच समझौता हो गया।

Widow woman arrested in Jind in honeytrap case, demanded one lakh by threatening to make obscene video viral, caught while taking 50 thousand
Widow woman arrested in Jind in honeytrap case, demanded one lakh by threatening to make obscene video viral, caught while taking 50 thousand

व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के तौर पर जुलाना की तहसीलदार शालिनी लाठर को नियुक्त किया गया और महिला को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। शिकायतकर्ता ने महिला से बात की तो उसे सोमवार को गोहाना रोड राजकीय महिला कॉलेज के पास मिलने के लिए बुला लिया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने उसे रुपए दिए तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से राशि को बरामद कर लिया।

बताया जा रहा है कि महिला के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि निडाना गांव की महिला शिकायतकर्ता को ब्लैकमेल कर रही थी। शिकायत पर एक्शन लेते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मामला बीएनएस की धारा 308 के अंतर्गत दर्ज किया गया है।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी