Widow Women 3 Lakh Loan: फरीदाबाद: हरियाणा सरकार विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के लिए एक नई योजना लेकर आई है। इस योजना के तहत हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से विधवा महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 3 लाख रुपये तक का बैंक लोन दिया जा रहा है। खास बात यह है कि इस लोन पर ब्याज की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी।
Widow Women 3 Lakh Loan योजना का मकसद?
इस योजना का मकसद विधवा महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करना है। लोन का उपयोग महिलाएं ब्यूटी पार्लर, मसाला यूनिट, डोना बनाने, रेडीमेड गारमेंट्स, परचून की दुकान, कॉस्मेटिक दुकान, बुटीक और अचार बनाने जैसे कामों में कर सकती हैं।
लोन के लिए जरूरी शर्तें:
1. महिला हरियाणा राज्य की निवासी होनी चाहिए।
2. महिला ने किसी व्यवसाय से संबंधित प्रशिक्षण लिया हो (जैसे ब्यूटी पार्लर, बुटीक आदि)।
3. महिला की सालाना आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
4. महिला को जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे:
ये कागजात चाहिए होंगे
आधार कार्ड
पैन कार्ड
परिवार पहचान पत्र (family id)
पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
बैंक खाता विवरण
कहां करें आवेदन?
1. महिलाएं अपने जिले के हरियाणा महिला विकास निगम कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकती हैं।
2. आवेदन फरीदाबाद के उपायुक्त कार्यालय (सेक्टर-12) में भी जमा किए जा सकते हैं।
3. ऑनलाइन आवेदन के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

सरकार का लक्ष्य
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय मदद देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति सुधारना है। सरकार का मानना है कि यह पहल न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि उन्हें समाज में एक नई पहचान भी दिलाएगी।