Jind Ladies Lapta : जिले में दो जगह से महिलाएं लापता! एक अस्पताल में दवा लेने के लिए आई थी तो दूसरी युवक के साथ भागी

Parvesh Malik
2 Min Read

Jind Ladies Lapta : जिले में अलग-अलग जगहों से दो महिलाएं संदिग्ध हालत में गायब हो गई। एक महिला अपने पति की मौत के बाद मायके में ही रह रही थी और रात को दो बजे वह एक युवक के साथ निकल गई। दूसरी महिला नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए आई थी लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं पहुंची।

पुलिस को दी शिकायत में नरवाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन की शादी चार साल पहले कैथल जिले के एक गांव निवासी सचिन के साथ हुई थी। 31 दिसंबर 2024 को सचिन की प्राकृतिक मौत हो गई। इसके बाद वह अपनी बहन और शादी में दिए गए सामान को लेकर गांव में आ गए। उसकी बहन उनके साथ ही गांव में रह रही थी। उसी समय से सुनील नाम का व्यक्ति उसकी बहन के साथ बातचीत करता था।

10 फरवरी की रात को दो बजे के करीब सुनील उनके गांव आया और उसकी बहन को भगा ले गया। उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। सुनील भी उसके घर से गायब चल रहा है। सुनील उसकी बहन को गुमराह कर के ले गया है, इसलिए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं दूसरे मामले में बराह कलां निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 20 जनवरी को उसकी पत्नी नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए आई थी।

इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। 25 दिन से वह अपनी पत्नी को ढूंढने का प्रयास कर रहा है लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। अब थक-हारकर उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी