Haryana khel mahaakumbh : खेल महाकुंभ में जींद का दबदबा : तैराकी में जीते 12 गोल्ड, 8 सिल्वर, 8 ब्रांज, रोइंग में भी प्रथम

Parvesh Malik
4 Min Read

Haryana khel mahaakumbh : प्रदेश स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का दबदबा रहा। जींद में आयोजित हुई रोइंग प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों की टीम प्रथम रही तो वहीं अंबाला में हुई तैराकी प्रतियोगिता में भी जिले के तैराकों का शानदार प्रदर्शन रहा। तैराकी में खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, आठ रजत और 8 कांस्य पदक सहित कुल 28 पदक जीते। कुश्ती में भी तीन खिलाड़ी प्रथम स्थान रहे।

जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा, कोच राम, सुनील ने बताया कि अंबाला में हुई तैराकी प्रतियोगिता में लड़कों व लड़कियों के ओवरआल ट्राफी जींद के नाम रही। दूसरे स्थान पर अंबाला और तीसरे स्थान पर हिसार की टीम रही। हालांकि अब एकलव्य स्टेडियम में स्वीमिंग पुल बन चुका है लेकिन तैराकी के खिलाड़ी पिछले कई वर्षाें के रामराय के तीर्थ में अभ्यास करते थे। खिलाड़ियों (Haryana khel mahaakumbh) की मेहनत अब रंग लाई है। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने कहा कि जिले में खेल सुविधाएं लगातार बढ़ रही हैं।

 

रोइंग में भी लड़के और लड़कियों की टीम रही प्रथम

रोइंग में लड़कियों में जींद की टीम प्रथम, हिसार की टीम दूसरे व भिवानी की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं लड़कों की टीम (Haryana khel mahaakumbh) में जींद की टीम प्रथम, हिसार की टीम दूसरे व भिवानी की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं कुश्ती में 65 किलोभार वर्ग में फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में जींद का खिलाड़ी अजय प्रथम, 86 किलोभार वर्ग में जींद का सूरज प्रथम, 92 किलोभार वर्ग में जींद का अंकुश तीसरे स्थान पर रहा। कुश्ती ग्रीको रोमन कैटेगरी में 63 किलोभार वर्ग में जींद का विनीत प्रथम, 97 किलोभार वर्ग में जींद का कमलजीत दलाल तीसरे स्थान पर रहा।

Jind's dominance in sports Mahakumbh: Won 12 gold, 8 silver, 8 bronze in swimming, also first in rowing.
Jind’s dominance in sports Mahakumbh: Won 12 gold, 8 silver, 8 bronze in swimming, also first in rowing.

 

तैराकी में ये रहे परिणाम

400 मीटर फ्री स्टाइल में तरूण का कांस्य पदक
100 मीटर ब्रेस्ट्रोक में अंकित का रजत पदक
200 मीटर फ्री स्टाइल में शिवा का कांस्य पदक।
4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइम रिले में रविंद्र, राबिन, सचिन, अदित्य का रजत पदक।
200 मीटर बटरफ्लाई में नव्या का कांस्य पदक।

100 मीटर ब्रेस्ट्रोक में शिवानी का रजत पदक।
200 मीटर फ्री स्टाइल में वीशु ढुल का कांस्य पदक।
200 मीटर ब्रेस्ट्रोक में आस्था का स्वर्ण पदक।
50 मीटर बटरफ्लाई में मोनिका का रजत पदक।
4 गुणा 400 फ्री स्टाइल रिले में आस्था, नीशु, दिव्या, दीशु ढुल का स्वर्ण पदक।

800 मीटर फ्री स्टाइल में विश्वदीप का कांस्य पदक।
100 मीटर बटरफ्लाई में आदित्य का स्वर्ण पदक।
50 मीटर ब्रेस्ट्रोक में प्रियंका का कांस्य पदक।
50 मीटर ब्रेस्ट्रोक में मोहित का रजत पदक।
4 गुणा 100 मीटर रिले में रविंद्र, राबिन, आदित्य, सचिन का स्वर्ण पदक।

4 गुणा 100 मीटर मिक्स रिले राबिन, आस्था, नीशु, रविंद्र का स्वर्ण पदक।
800 मीटर फ्री स्टाइल में दीशु का कांस्य पदक।
50 मीटर ब्रेस्ट्रोक में नीशु का स्वर्ण पदक।
200 मीटर आइएम में दिव्या का रजत पदक।
4 गुणा 400 मीटर रिले में रजत पदक।

अंतिम दिन हुए मुकाबलों में ये रहे परिणाम
1500 मीटर फ्री स्टाइल में रमन का कांस्य पदक।
100 मीटर ब्रेस्ट्रोक में साहिल का स्वर्ण पदक।
400 मीटर आइएम में रविंद्र का स्वर्ण पदक।
50 मीटर फ्री स्टाइल में राबिन का स्वर्ण पदक।

200 मीटर ब्रेस्ट्रोक में सचिन का स्वर्ण पदक।
200 मीटर ब्रेस्ट्रोक में निहारिका का रजत पदक।
4 गुणा 200 मीटर फ्री स्टाइल रिले लड़कों में रविंद्र, राबिन, आदित्य, विश्वदीप ने स्वर्ण पदक।
4 गुणा 200 मीटर फ्री स्टाइल रिले लड़कियों में आस्था, दिव्या, नीशु, शिवानी का स्वर्ण पदक।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।